Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बाजार में नकली दवाइयों का धंधा, जो आप खरीद रहे हैं वह असली है या नकली ऐसे करें मिलावटी दवा की पहचान
    नई दिल्ली

    बाजार में नकली दवाइयों का धंधा, जो आप खरीद रहे हैं वह असली है या नकली ऐसे करें मिलावटी दवा की पहचान

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाजार में नकली दवाइयों का धंधा…जो आप खरीद रहे हैं वह असली है या नकली,ऐसे करें मिलावटी दवा की पहचान

    नई दिल्ली:- हैदराबाद शहर के बाजार में नकली दवाइयों का बोलबाला है. अधिकारियों की तलाशी के दौरान पता चला है कि ये दवाइयां न केवल काशीपुर (उत्तराखंड), गाजियाबाद, प्रयागराज (यूपी) और उत्तर भारत के अन्य स्थानों पर बल्कि शहर के केंद्र में भी बनाई जा रही हैं.

    पिछले दिनों डीसीए अधिकारियों ने एलबी नगर, मूसापेट, मलकपेट, कर्मनघाट, धुलपल्ली, सुल्तान बाजार, मुसरमबाग और अन्य क्षेत्रों में दवा की दुकानों से नकली दवाइयां जब्त की हैं. पता चला है कि ड्रग्स रूल्स लेबलिंग एक्ट की अनुसूची एच2 के तहत आने वाले शीर्ष 300 फॉर्मूला ब्रांडों में मिलावट करके उन्हें बाजार में लाया जा रहा है.

    कैसे हो रही है मिलावट

    अधिकारियों ने पाया है कि बड़ी संख्या में लोगों की खरीदी जाने वाली महंगी दवाओं में मिलावट की जा रही है. इन्हें चाक पाउडर, मक्के और आलू के आटे से बनाया जाता है और ब्रांडेड दवाओं की तरह पैक करके दुकानों पर सप्लाई किया जाता है.

    अन्य लोग टैबलेट में निर्धारित मात्रा से कम दवा डालकर बेचते हैं. नतीजतन मरीजों को पर्याप्त दवा नहीं मिल पाती और बीमारी कम नहीं होती, बल्कि बढ़ती जाती है. कई बार तो इन्हें खतरनाक रसायनों से बनाकर गोलियों और इंजेक्शन में भर दिया जाता है.

    अधिकारी ने बताया कि इनके इस्तेमाल से मरीजों की जान को खतरा हो सकता है. बताया जाता है कि लोकप्रिय ब्रांड की दवाओं की बिक्री ज्यादातर कैंसर, हाई कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दर्द निवारक, अल्सर रोधी, एंटीबायोटिक, थायरॉयड आदि बीमारियों से संबंधित होती है.

    ऐसे करें पहचान

    नियमों के मुताबिक, टॉप ब्रांड की जो दवाएं खूब बिकती हैं, उन पर क्यूआर कोड और बारकोड होता है. बिक्री के समय इन्हें स्कैन करेंगे तो साफ हो जाएगा कि ये असली हैं या नकली. जरा भी संदेह होने पर खरीदार जांच कर लें. इन्हें स्कैन करने के बाद यूनिक प्रोडक्ट आइडेंटिफिकेशन कोड, दवा का जेनेरिक नाम, ब्रांड नाम, निर्माण क्षेत्र, तारीख, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट और लाइसेंस नंबर डिस्प्ले हो जाएगा. इससे यह भी पता चल जाएगा कि यह असली है या नहीं.

    अफसरों का कहना है कि अगर दवा की पैकेजिंग पर बारकोड या क्यूआर कोड नहीं है, भले ही इन्हें स्कैन करने के बाद डिटेल न दिखे, तो भी इसकी नकली पहचान होनी चाहिए.

    Post Views: 370
    Alsar Bar code breaking news Cancer Dardnivarak Dibities Drugs ruls Durgs rjls Fake medicine Fake medicine business in the market…what you are buying is real or fake Gajiyabad Haidrabad Hicolestrole Hindi Khabar Hindi News Kashipur Latest Khabar Latest news Nakli dwaiya Packing Prayagraj QR code this is how to identify the adulterated medicine… Thyroid Today khabar Uttarakhand Uttarkashi Uttarpradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    By DabangMay 4, 20260

    भोपाल:- मध्य प्रदेश सरकार की ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल…

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026

    CG: ठुकरा के मेरा प्यार….: अफसर बनते ही बेवफा हो गया ब्वायफ्रेंड, पढ़ाई के दौरान शादी का वादा कर किया कई बार रेप, फिर नौकरी लगते ही कर दिया इंकार

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.