Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » असली के नाम पर परोसा जा रहा नकली पनीर: एनालॉग पनीर से सेहत पर खतरा, तार-तार हुए FSSAI के नियम
    नई दिल्ली

    असली के नाम पर परोसा जा रहा नकली पनीर: एनालॉग पनीर से सेहत पर खतरा, तार-तार हुए FSSAI के नियम

    DabangBy DabangDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- प्रदेश के होटल, ढाबों और रेस्तरां में पनीर के नाम पर एक अजीब खेल सामने आ रहा है। ग्राहकों को जहां छह सौ रुपये किलो तक बिकने वाले असली पनीर का स्वाद मिलने की उम्मीद होती है, वहां उन्हें दो सौ रुपये किलो वाला एनालॉग पनीर परोसा जा रहा है। यह पनीर देखने में भले ही असली जैसा लगे, लेकिन स्वाद, पोषण और सेहत के लिहाज से यह पूरी तरह अलग और नुकसानदेह है।

    नियम मौजूद, लेकिन जमीनी हकीकत अलग

    खास बात यह है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिन इकाइयों को लाइसेंस देता है, उन्हीं उत्पादों को लेकर छापेमारी भी कर रहा है। बावजूद इसके, होटल और ढाबों में परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों की नियमित जांच नहीं हो पा रही है। नतीजा यह है कि ग्राहक अनजाने में नकली पनीर से बने व्यंजन खा रहे हैं और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी जाती।

    दूध से नहीं, पाम ऑयल से बनता है एनालॉग पनीर

    खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, एनालॉग पनीर दूध से नहीं, बल्कि पाम ऑयल और मिल्क पाउडर को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें असली पनीर की तुलना में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, जबकि जरूरी प्रोटीन और पोषक तत्व बेहद कम या न के बराबर होते हैं। यही वजह है कि इसका स्वाद चिपचिपा और बनावट रबर जैसी महसूस होती है।

    पहचान आसान, फिर भी उपभोक्ता अनजान

    विशेषज्ञों के मुताबिक असली पनीर मुलायम, स्पंजी और दूधिया खुशबू वाला होता है, जबकि एनालॉग पनीर सख्त, चिकनाईयुक्त और पाम ऑयल जैसी महक देता है। पानी में डालने पर असली पनीर रंग नहीं बदलता, वहीं एनालॉग पनीर में मौजूद स्टार्च के कारण पानी नीला या काला पड़ सकता है। इसके बावजूद होटल में परोसे जाने पर आम ग्राहक इसकी पहचान नहीं कर पाता।

    सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर

    आहार विशेषज्ञ शिल्पी गोयल का कहना है कि एनालॉग पनीर में प्रोटीन की कमी होती है, इसलिए यह शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है। वहीं डायटिशियन डॉ. अरुणा पल्टा के अनुसार कृत्रिम तत्वों और खराब वसा से बनी चीजें लंबे समय में पाचन, हृदय और लिवर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। लगातार सेवन से कब्ज, पेट फूलना, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और मधुमेह जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

    Post Views: 190
    breaking news chhattisgarh FASSAI Health Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Nai Delhi Nakli paneer Niyam Swasth Today breaking news Today khabar Today n दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    जुर्म

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    By DabangMay 22, 20260

    बिहार:- मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक…

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026

    त्विषा शर्मा केस में दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नहीं हो पाया समर्थ सिंह का सरेंडर, अब पुलिस भोपाल कोर्ट में करेगी पेश

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.