Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ट्रेलर के डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट, वेल्डर झुलसा, वाहन में लगी भीषण आग, कर्मचारी अस्पताल में भर्ती..
    छत्तीसगढ़

    ट्रेलर के डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट, वेल्डर झुलसा, वाहन में लगी भीषण आग, कर्मचारी अस्पताल में भर्ती..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। कोरबा में वेल्डिंग के दौरान ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद वाहन में भीषण आग लग गई और वेल्डिंग कर रहा कर्मचारी भी गंभीर रूप से झुलस गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल कर्मचारी आग की चपेट में आने के बाद जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहा है।

    वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी चिंगारी से हुआ विस्फोट यह मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर का है। जानकारी के अनुसार, काशी नगर निवासी दिनेश कुमार बरेठ (31 वर्षीय) आरकेटीसी कंपनी में वेल्डर का काम करता है। शुक्रवार को वह एक ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक की वेल्डिंग कर रहा था, जिसमें थोड़ा डीजल बचा हुआ था। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से डीजल टैंक में जोरदार धमाका हुआ और दिनेश गंभीर रूप से झुलस गया।

    आग की चपेट में आ सकते थे कई वाहन टैंक फटने के बाद ट्रेलर वाहन में भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां आस-पास कई दुकानें और वाहन खड़े थे। गनीमत रही कि इस हादसे में घटनास्थल के आसपास मौजूद चार पहिया और दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    स्थानीय लोगों ने बुझाई आग हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पाइप से पानी डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

    वेल्डर बिलासपुर अस्पताल में भर्ती इधर, गंभीर रूप से घायल दिनेश को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

    आर्थिक संकट में पीड़ित परिवार

    वेल्डर अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य हैं। उनके परिवार में पत्नी, बच्चे, माता-पिता और भाई हैं। परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है और इस हादसे के बाद उनकी परेशानियां और बढ़ गई है।

    Post Views: 410
    Accident accident news Big Breaking Big news Breaking breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Korba Korba news Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news कोरबा दबंग राजधानी दर्दनाक हादसा बड़ा हादसा ब्रेकिंग न्यूज भीषड़ हादसा हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raigarh

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    By DabangMay 15, 20260

    रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन दिन पहले मिली युवती की निर्वस्त्र लाश…

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026

    CG: बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, घर जलकर राख

    May 15, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.