Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » दो-दो फ्लैट के बाद भी कुत्ते के लिए खरीदा नया घर, वजह जानकर कह उठेंगे-‘मालिक हो तो ऐसा
    ब्रेकिंग न्यूज़

    दो-दो फ्लैट के बाद भी कुत्ते के लिए खरीदा नया घर, वजह जानकर कह उठेंगे-‘मालिक हो तो ऐसा

    DabangBy DabangFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता:- बेजुबानों के प्रति प्यार की आपने कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन कोलकाता से सामने आया यह मामला आपको हैरान कर देगा. एक डॉग लवर ने अपने पालतू कुत्ते के प्रति अपनी जिम्मेदारी और अटूट लगाव की मिसाल पेश करते हुए उसके लिए 1200 स्क्वायर फुट का एक पूरा फ्लैट ही खरीद लिया, जबकि उस परिवार के पास पहले से दो फ्लैट है.

    क्यों खरीदना पड़ा फ्लैट?

    बेहाला की निवासी मानसी दास और उनके पति के पास पहले से ही शहर में दो फ्लैट हैं, लेकिन उनके प्यारे जर्मन शेफर्ड, ‘ब्रूनो’ को लिफ्ट में जाने और सीढ़ियां चढ़ने से बहुत डर लगता है. इसलिए, मानसी और उनके पति ने सिर्फ ब्रूनो की सुविधा के लिए एक नया फ्लैट खरीदना पड़ा ताकि उसे कोई परेशानी न हो.

    मानसी ने बताया कि जब उनके कुत्ते के पिछले पैर में चोट लग गई. करीब जब साढ़े तीन महीने का हुआ, तो गौर किया कि उसके पैर धीरे-धीरे टेढ़े हो रहे हैं. डॉक्टर को दिखाया, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि उसका पैर अब पूरी तरह ठीक नहीं होगा. यह ऐसा ही रहेगा. मानसी ने बताया कि जिस फ्लैट में रहती थी वहां टाइल्स लगी थीं और उनके कुत्ते को परेशानी हो रही थी.

    मानसी ने बताया कि समय बीतने के साथ उनके कुत्ते को चलने में काफी दिक्कत होने लगी. जिस फ्लैट में रहती थी, वहां लिफ्ट नहीं थी, जिसकी वजह से उसके लिए ऊपर-नीचे आना-जाना मुश्किल होता जा रहा था. उन्होंने बताया कि जोका (Joka) में भी एक फ्लैट है, लेकिन वहां भी यही समस्या होती. ब्रूनो सीढ़ियों पर नहीं चढ़ पाता था. इसलिए, उसे ध्यान में रखते हुए ही नया फ्लैट खरीदने का फैसला किया.

    जिम्मेदारी निभाने की सलाह

    कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) की काउंसलर और एक्ट्रेस अनन्या बनर्जी ने डॉग लवर के लिए पॉडकास्ट लेकर आ रही हैं. अनन्या ने मैसेज दिया था “सिर्फ़ अपने कुत्ते से प्यार करना काफ़ी नहीं है, आपको उनके प्रति अपनी ज़िम्मेदारियां भी पूरी करनी होंगी.” मानसी ने एक तरह से इस संदेश का पालन किया.

    अनन्या बनर्जी की नई पहल की सराहना करते हुए मानसी ने कहा, “कोई भी पालतू जानवर घर लाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. जब आपका शौक खत्म हो जाए, तो कृपया उन्हें सड़कों पर लावारिस न छोड़ें. वे अपने भोजन के लिए खुद नहीं लड़ सकते.”

    क्या है अनन्या बनर्जी की नई पहल

    अभिनेत्री अनन्या बनर्जी डॉग लवर्स (कुत्ता प्रेमियों) के साथ एक खास पॉडकास्ट लेकर आ रही हैं. इस पॉडकास्ट के हर एपिसोड में एक नए डॉग लवर को दिखाया जाएगा, जो अपने पालतू जानवरों को प्यार से पालने के विभिन्न पहलुओं पर बात करेंगे. इसी तरह, जो लोग हर दिन सड़क पर रहने वाले कुत्तों को खाना खिलाते हैं और उनकी देखभाल करते हैं, वे भी अनन्या बनर्जी के इस पॉडकास्ट ‘कोलकाता’स पपीज’ (Kolkata’s Puppies) में नजर आएंगे. इसमें डॉक्टर भी शामिल होंगे, जो कुत्तों के टीकाकरण से जुड़ी हर जरूरी जानकारी साझा करेंगे.

    Post Views: 200
    breaking news Hindi Khabar Hindi News Kolkata Latest Khabar Latest news Today big new Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    लाइफ स्टाइल

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    By DabangJune 7, 20260

    भारत में कुदरती आफतों से होने वाली मौत का सबसे बड़ा कारण बिजली गिरना है.…

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.