महाराष्ट्र:- पुणे से काफी हैरतअंगैज मामला सामने आया है, जिससे सुन हर कोई हैरान रह गया. कोर्ट में हर दिन अलग-अलग तरह के केस आते हैं. जिनपर फैसला सालों ले लेता है तो किसी का तुरंत. इसी कड़ी में पत्नी ने कोर्ट को बताया कि शादी के बाद भी उसके पति ने उसके साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं बनाया. जब भी वह अपने पति से बात करती तो वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने से मना कर देता और उससे दूर-दूर भागता. जिससे उनकी शादीशुदा ज़िंदगी सिर्फ़ एक फॉर्मैलिटी बनकर रह गई. मामला इतना सीरियस था कि कोर्ट को सीधे शादी की वैलिडिटी पर अपना फैसला सुनाना पड़ा. पति ने भी फिजिकल रिलेशन न बनाने की बात मानी, जिसके बाद कोर्ट ने बिना लंबी सुनवाई के शादी को रद्द कर दिया. ऐसे में चलिए विस्तार से जाने पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कोमल और अक्षय (दोनों नाम बदले हुए) की शादी उनके पढ़े-लिखे परिवारों की सहमति से रजिस्टर्ड मैरिज के ज़रिए हुई थी. शादी के बाद, पत्नी नई ज़िंदगी की उम्मीद में अपने ससुराल आई, लेकिन जल्द ही उसे एहसास हुआ कि उसके पति को शादी के रिश्ते में कोई दिलचस्पी नहीं है. बार-बार बातचीत और कोशिशों के बावजूद, हालात नहीं बदले. आखिर में, पत्नी अपने माता-पिता के घर लौट आई और फैमिली कोर्ट में शादी खत्म करने की अर्जी दी.
इस केस में पत्नी ने कोर्ट को बताया कि उसने अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को नॉर्मल करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उसका पति लगातार दूरी बनाए रखता था. शादी के बाद भी कपल ने आपसी सहमति से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए. जब हालात बर्दाश्त से बाहर हो गए, तो पत्नी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. पति ने भी कोर्ट में यह बात मानी. यह केस में एक टर्निंग पॉइंट बन गया, और जज ने लंबी सुनवाई करना जरूरी नहीं समझा.

