Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 लोगों की मौत, ट्रैक्टर में घुसी बाइक, यहां कार ने ग्रामीणों को कुचला

    May 25, 2026

    पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर बोरा में पैक कर नदी में गाड़ दिया

    May 25, 2026

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रही थी, मायके आई नवविवाहिता को एक्स बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट
    उत्तरप्रदेश

    शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रही थी, मायके आई नवविवाहिता को एक्स बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट

    DabangBy DabangNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश:- गोरखपुर में चचेरी बहन की शादी में आई 20 साल की नवविवाहिता शिवानी निषाद की हंसिया से गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्यों को इकट्ठा किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की. वह सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और लोगों से पूछताछ के बाद हत्यारोपी तक पहुंची और उसको गिरफ्तार कर एसपी साउथ ने खुलासा किया. एसपी साउथ ने कहा हत्यारा नवविवाहिता का पूर्व प्रेमी था. नवविवाहिता मृतिका शादी के बाद भी अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए दबाव बनाती थी. इसी वजह से उससे छुटकारा पाने के लिए उसके प्रेमी ने हत्या कर दी.मामला गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर गांव का है.

    23 नवंबर की देर रात शिवानी घर के बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. उसी दिन शिवानी के चाचा बसंत निषाद की बेटी अमिता की शादी भी थी.मृतिका शिवानी की 9 मई 2025 को देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव के भीम से शादी हुई थी.मृतिका का पति पेंटर काम करता है.शिवानी के पिता राधेश्याम की 10 साल पहले मौत हो चुकी है. 3 बेटियां और एक बेटे में शिवानी मंझली थी. शादी के बाद से ही शिवानी ससुराल में रह रही थी. 21 नवंबर को वह चचेरी बहन की शादी के लिए मायके आई थी जो शादी वाले घर से महज 200 मीटर दूर था. 23 नवंबर की रात जब वह शादी में शामिल होने पहुंची तो वहां उसका पूर्व प्रेमी विनय भी मौजूद था. दोनों ने बातचीत की. फिर वह विनय को लेकर अपने घर चली गई.

    परिवार के लोगों ने भी उसे जाते देखा था. लोगों को लगा किसी काम से गई होगी. काफी देर वापस नहीं आई तो मां उसे तलाशते हुए घर पहुंची. वहां शिवानी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वह बाथरूम में गईं तो वहां पहले शिवानी का हाथ दिखाई दिया. अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ लाश पड़ी थी. उसकी गर्दन से खून निकल रहा था. मां ने शिवानी के पति को कॉल किया और पुलिस को भी सूचना दी.

    एसपी साउथ ने बताया कि शादी समारोह में पूछताछ की गई है. सीसीटीवी कैमरे में रात के समय भी शिवानी और विनय की बातचीत का रिकार्ड मिल. इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर झंगहा क्षेत्र से ही विनय निषाद को पकड़ा और पूछताछ शुरू की. पहले तो वह इधर-उधर की बातें करके पुलिस को घुमाता रहा. बोला कि मैं शिवानी से इतना प्यार करता था, भला मैं क्यूं मारूंगा. कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने जुर्म कबूल किया और बताया कि वह नवविवाहिता थी साथ रहने लिए दबाव बना रही थी.

    Post Views: 245
    Affairs Apradh Apradhi Arrested Boyfriend breaking news Crime Crime news Giraftar Girlfriend Gorakhpur Hatya Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news murder Navvivahita Pati Patni Police Shadi samaroh Today big news Today breaking news Today khabar Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: दर्दनाक हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 लोगों की मौत, ट्रैक्टर में घुसी बाइक, यहां कार ने ग्रामीणों को कुचला

    May 25, 2026

    पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर बोरा में पैक कर नदी में गाड़ दिया

    May 25, 2026

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Balrampur - Ramanujganj

    CG: दर्दनाक हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 लोगों की मौत, ट्रैक्टर में घुसी बाइक, यहां कार ने ग्रामीणों को कुचला

    By DabangMay 25, 20260

    बलरामपुर :- सरगुजा संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों…

    पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर बोरा में पैक कर नदी में गाड़ दिया

    May 25, 2026

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026

    सामूहिक भोज बना काल, 17 ग्रामीण बीमार और एक महिला की मौत…

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.