Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ये इश्क हैं क्या.. एक रोग बुरा, समधी के प्यार मे पागल समधन, बेटे की सगाई से पहले समधी संग भागी
    मध्यप्रदेश

    ये इश्क हैं क्या.. एक रोग बुरा, समधी के प्यार मे पागल समधन, बेटे की सगाई से पहले समधी संग भागी

    DabangBy DabangOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन:-
    कहते हैं न कि इश्क का जुनून सिर चढ़कर बोलता है. ये निगाहें भी अजीब हैं. कोई नहीं जानता कि ये न जाने कब, कहां और किस पर ठहर जाएं. प्यार में उम्र की कोई सुधबुध रहती ही कहां है. इश्क अगर एक बार आंखों से होकर दिल में उतर जाए तो फिर इसके आगे दुनिया का हर नशा बेकार लगने लगता है. ऐसा ही कुछ हुआ उज्जैन की एक अधेड़ महिला के साथ. महिला ने अपने बेटे की शादी चिकली के एक 50 साल के किसान की बेटी संग तय की थी. सगाई और शादी बच्चों की होनी थी, लेकिन समधी-समधन के बीच कुछ और ही पक रहा था. परिवार इस बात से पूरी तरह बेखबर था.

    बच्चों की शादी से पहले समधी-समधन फरार

    कुछ ही दिनों में बच्चों की सगाई होनी थी. इसी सिलसिले में समधी-समधन के बीच अक्सर बातचीत होती थी. दोनों के बीच मोहब्बत कब परवान चढ़ गई, परिवार ये भांप ही नहीं पाया. बच्चों की सगाई से पहले ही लड़के की मां और लड़की का किसान पिता घर से फरार हो गए. लकड़ी के पिता को भी इस बात की जरा भी हिचक नहीं हुई कि जिसके इश्क में वह पागल हुआ जा रहा है वह उसकी बेटी की होने वाली सास है. समाज और परिवार की रत्ती भर चिंता नहीं करते हुए दोनों समधी और समधन अपने प्यार का आशियाना बनाने निकल पड़े.

    इश्क परवान चढ़ा, परिवार को पता ही नहीं चला

    मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस ने लापता महिला को खोजना शुरू किया. महिला अपने होने वाले समधी के साथ मिली. इतना ही नहीं पुलिस के सामने दोनों एक साथ रहने पर अड़ गए. ऊंटवासा की रहने वाली 45 साल की महिला 8 दिन पहले घर से लापता हो गई थी. बेटे ने मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई. खोजबीन के दौरान गुरुवार को महिला ग्राम चिकली में मिली. थाने ले जाकर जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्चों की शादी की तैयारियों के बीच ही दूल्हे के पिता को दुल्हन की मां से इश्क हो गया. इसलिए बच्चों की सगाई की से पहले दोनों समधी-समधन घर से भाग गए.

    Post Views: 330
    Apradh breaking news Crime Farar Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Madhyapradesh Samdhan Samdhi Shadi Today big news Today breaking news Today khabar Today news Ujjain दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.