Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घर में चल रही ‘मिनी करेंसी फैक्ट्री’ पर पुलिस का बड़ा छापा, 6.54 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

    May 15, 2026

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ED ने शराब घोटाला मामले में किया बड़ा खुलासा : कवासी लखमा को थी घोटाले की जानकारी
    छत्तीसगढ़

    ED ने शराब घोटाला मामले में किया बड़ा खुलासा : कवासी लखमा को थी घोटाले की जानकारी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 20, 2025Updated:January 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर।छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED ने बड़ा खुलासा किया है। ED ने अपना बयान जारी कर रहा है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी। लेकिन उन्होनें ने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया ।

    लखमा ने शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य में FL-10A लाइसेंस की शुरुआत हुई। गौरतलब है पिछली सरकार में हुए लीकर स्कैम मामले में विधायक कवासी लखमा 21 जनवरी तक ED की रिमांड पर है। जहां प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे है।

    सिंडिकेट का अहम हिस्सा थे कवासी

    प्रवर्तन निदेशालय ने अपने प्रेस नोट में बताया है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा सिंडिकेट का अहम हिस्सा थे । लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। जिसके बदल में कवासी लखमा को शराब घोटाले से होने वाली कमाई से हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलता था। ईडी ने जांच में पाया कि कवासी लखमा घोटाले से मिलने वाली आय से कई अचल संपत्तियों के निर्माण में लगाया।

    कमिशन रुपए बेटे के घर निर्माण और कांग्रेस भवन के निर्माण में लगे

    शराब घोटाला केस में ED की हिरासत पर चल रहे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर ED का आरोप है कि शराब घोटाला मामले में हर महीने कवासी लखमा 2 करोड़ रुपए मिलते थे। ED के वकील सौरभ पांडेय ने कहा कि, 3 साल शराब घोटाला चला इस दौरा 36 महीने में विधायक लखमा को 72 करोड़ रुपए मिले और ये राशि उनके बेटे हरीश कवासी के घर के निर्माण और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में लगे।

    FL-10 लाइसेंस क्या है?

    FL-10 का फुल फॉर्म है, फॉरेन लिकर-10। इस लाइसेंस को छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब की खरीदी की लिए राज्य सरकार ने ही जारी किया था। जिन कंपनियों को ये लाइसेंस मिला है, वे मेनूफैक्चर्स यानी निर्माताओं से शराब लेकर सरकार को सप्लाई करते थे। इन्हें थर्ड पार्टी भी कह सकते हैं।

    खरीदी के अलावा भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन का काम भी इसी लाइसेंस के तहत मिलता है। हालांकि इन कंपनियों ने भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन का काम नहीं किया इसे बेवरेज कॉर्पोरेशन को ही दिया गया था। इस लाइसेंस में भी A और B कैटेगरी के लाइसेंस धारक होते थे।

    FL-10 A इस कैटेगरी के लाइसेंस-धारक देश के किसी भी राज्य के निर्माताओं से इंडियन मेड विदेशी शराब लेकर विभाग को बेच सकते हैं।


    FL-10 B राज्य के शराब निर्माताओं से विदेशी ब्रांड की शराब लेकर विभाग को बेच सकते हैं।


    घोटाले की रकम 2161 करोड़

    निदेशालय की ओर से लखमा के खिलाफ एक्शन को लेकर कहा गया कि, ED की जांच में पहले पता चला था कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले की रकम 2161 करोड़ रुपए है। जांच में पता चला है कि कवासी लखमा को शराब घोटाले से पीओसी से हर महीने कमीशन मिला है ।

    2019 से 2022 के बीच चले शराब घोटाले में ED के मुताबिक ऐसे होती थी अवैध कमाई।

    पार्ट-A कमीशन: सीएसएमसीएल यानी शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य निकाय द्वारा उनसे खरीदी गई शराब के प्रति ‘केस’ के लिए डिस्टिलर्स से रिश्वत ली जाती थी।


    पार्ट-B कच्ची शराब की बिक्री: बेहिसाब “कच्ची ऑफ-द-बुक” देशी शराब की बिक्री हुई। इस मामले में सरकारी खजाने में एक भी रुपया नहीं पहुंचा और बिक्री की सारी रकम सिंडिकेट ने हड़प ली। अवैध शराब सरकारी दुकानों से ही बेची जाती थी।
    पार्ट-C कमीशन: शराब बनाने वालों से कार्टेल बनाने और बाजार में निश्चित हिस्सेदारी दिलाने के लिए रिश्वत ली जाती थी। एफएल-10ए लाइसेंस धारकों से कमीशन ली गई जिन्हें विदेशी शराब के क्षेत्र में कमाई के लिए लाया गया था।

    Post Views: 490
    Big Breaking breaking news CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news Chhattigarh chhattisgarh Chhattisgarh news Hindi Khabar Hindi News Kawasi lakhma Latest Khabar Latest news Liquor scam Raipur Today Today khabar Today news कवासी लखमा दबंग राजधानी पूर्व मंत्री कवासी लखमा ब्रेकिंग न्यूज शराब घोटाला शराब घोटाले में कवासी लखमा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    घर में चल रही ‘मिनी करेंसी फैक्ट्री’ पर पुलिस का बड़ा छापा, 6.54 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

    May 15, 2026

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Kanker

    घर में चल रही ‘मिनी करेंसी फैक्ट्री’ पर पुलिस का बड़ा छापा, 6.54 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    By DabangMay 15, 20260

    कांकेर:- पुलिस ने जिले में नकली नोटों के काले कारोबार का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

    प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

    May 15, 2026

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.