Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: शराबी पिता ने बेरहमी से ले ली 2 साल के मासूम की जान, पत्नी को फोन करके बोला- बाबू को मार रहा हूं, और फिर….
    Ambikapur

    CG: शराबी पिता ने बेरहमी से ले ली 2 साल के मासूम की जान, पत्नी को फोन करके बोला- बाबू को मार रहा हूं, और फिर….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबिकापुर:- शहर के नजदीक ग्राम करजी में एक निर्दयी पिता ने दो साल के अबोध बेटे की जमीन पर पटक कर जान ले ली। उसकी शराब की लत और प्रताड़ना से तंग आकर लगभग एक वर्ष से पत्नी अपने मायके में रह रही है।

    कुछ दिन पहले ही आरोपी अपने बेटे को यह कहकर लाया था कि उसके बिना नहीं जी सकता। घटना से पहले उसने पत्नी को फोन कर बोला भी था कि मैं बाबू को मार दे रहा हूं। इस घटना से स्वजन सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपित को हत्या के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया है।

    ग्राम करजी निवासी जुगलाल सिंह का मैनपाट के ग्राम कमलेश्वरपुर निवासी विनिता सिंह से प्रेम प्रसंग था। लगभग तीन वर्ष पहले जुगलाल ने विनीता से विवाह किया था। दोनों का दो वर्ष का एक बेटा हर्षित था। जुगलाल की शराब सेवन की आदतों से पत्नी परेशान थी। अक्सर वह शराब सेवन कर पत्नी के साथ मारपीट करता था।

    पति की प्रताड़ना से उसकी पत्नी तंग आ चुकी थी। लगभग एक वर्ष पहले पत्नी विनीता मासूम बेटे को लेकर अपने मायके चली गई थी। मायके वालों के साथ ही वह रह रही थी। वह पति की हरकतों के कारण उसके साथ आकर रहना नहीं चाहती थी। कुछ दिन पहले आरोपी जुगलाल, अपने ससुराल पहुंच गया। पत्नी ने फिर साथ आने से मना कर दिया। उसने पत्नी से बोला कि वह बेटे के बिना नहीं रह सकता। भावनात्मक रूप से पत्नी को निश्चिंत कर वह बेटे को लेकर करजी आ गया था।

    उसने मां से भी लड़ाई झगड़ा कर घर से भगा दिया था। घर में जुगलाल के पिता राम सुन्दर, जुगलाल और उसका बेटा थे। घटना दिवस 16 सितंबर की सुबह बच्चे को पड़ोस में ही रहने वाली महिला रिश्तेदार अपने घर ले गई थी। बच्चा वहां कुछ खा रहा था। उसी दौरान जुगलाल चिल्लाते हुए वहां पहुंच गया। निर्दयतापूर्वक बच्चे का हाथ पकडकर घसीटते हुए ले गया।अपने घर के दरवाजा के पास ले जाकर उसे पटक दिया और पैर से मार कर गंभीर चोट पहुंचाया।

    मारपीट से बच्चे के बेहोश हो जाने पर क्रूर पिता उसे उठाकर अपने घर के परछी में ले जाकर चटाई में सुला दिया। आसपास रहने वाले रिश्तेदार तत्काल उसे उठाकर करजी स्थित अस्पताल ले गए। यहां बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। घटनास्थल का निरीक्षण कर मासूम बेटे की हत्या के आरोप पर पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।

    Post Views: 385
    Ambikapur Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Hinsha Karaji gao Latest Khabar Latest news Marpit Masum Maut murder Police Raipur Today crime news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    By DabangMay 18, 20260

    रायसेन :- जिस मां ने बेटे को बचपन में अपने हाथों से निवाले खिलाए, उसी…

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.