रायपुर : शिक्षा विभाग में प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में डीपीआई ने प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला टी संवर्ग स्नाकोत्तर एवं प्रशिक्षित की अंतरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया है। ये वरिष्ठता सूची 1 अप्रैल 2021 की तिथि से किया है। इस बाबत सभी संयुक्त संचालक और डीईओ से दावा आपत्ति को 1 अप्रैल 2023 तक मंगाया है।

