Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की बेरहमी से हत्या—10 वार कर उतारा मौत के घाट

    May 4, 2026

    CG: साय सरकार का बड़ा फैसला छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच जाने कैसे पढ़े पूरा डिटेल

    May 4, 2026

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » क्या आप जानते हैं चाय में कौन सी तुलसी की पत्ती डालनी चाहिए,रामा या श्यामा…
    लाइफ स्टाइल

    क्या आप जानते हैं चाय में कौन सी तुलसी की पत्ती डालनी चाहिए,रामा या श्यामा…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : तुलसी के पौधे को भारतीय संस्कृति में बहुत अधिक महत्व दिया गया है. प्रमुख रूप से भारत में तुलसी की 5 प्रजातियां पाई जाती हैं- रामा तुलसी, श्यामा तुलसी, विष्णु तुलसी, वन तुलसी और नींबू तुलसी . हालांकि रामा तुलसी, श्यामा तुलसी आसानी से मिल जाती है. अक्सर लोग तुलसी के पत्तों को चाय में डालकर पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की सभी प्रजातियां चाय के लिए उपयुक्त नहीं होतीं?

    इस सवाल का जवाब देते हुए काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि श्यामा तुलसी की पत्तियों को चाय में नहीं डालना चाहिए. इसके पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही आधार हैं. गौरतलब है कि श्यामा तुलसी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं. श्यामा तुलसी की पत्तियों में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में ज़्यादा गर्मी पैदा कर सकते हैं. इस कारण यह पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकती है, खासकर गर्मियों के मौसम में.

    श्यामा तुलसी के उपयोग का धार्मिक आधार
    पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी श्यामा तुलसी का उपयोग अधिकतर पूजा-पाठ में किया जाता है. इसका संबंध भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा से जुड़ा हुआ है. इसलिए इसे चाय जैसी दैनिक उपयोग की चीजों में डालना अनुचित माना जाता है. वहीं, रामा तुलसी का उपयोग धार्मिक कार्यों के अलावा स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता है, और इसे चाय में डालना सुरक्षित माना जाता है.इसलिए, अगर आप चाय में तुलसी डालना चाहते हैं, तो रामा तुलसी का उपयोग करें, जिससे स्वास्थ्य को लाभ होगा और किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा.

    रामा तुलसी के पत्तों का उपयोग
    पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आयुर्वेद में तुलसी को ‘सर्वरोग निवारिणी’ कहा गया है, जिसका अर्थ है कि यह हर रोग को ठीक करने की क्षमता रखती है. रामा तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से पाचन में सुधार होता है, जबकि श्यामा तुलसी का उपयोग अधिकतर औषधीय मिश्रणों में किया जाता है. तुलसी का तेल भी त्वचा रोगों के इलाज में उपयोगी होता है.

    Post Views: 765
    Bhagwa Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Nibu Tulsi Pooja Raipur Rama Tulsi Sarvrog Nivarni Shyama Tulsi Today khabar Today news Tulsi Van Tulsi Vishnu Tulsi दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की बेरहमी से हत्या—10 वार कर उतारा मौत के घाट

    May 4, 2026

    CG: साय सरकार का बड़ा फैसला छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच जाने कैसे पढ़े पूरा डिटेल

    May 4, 2026

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की बेरहमी से हत्या—10 वार कर उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 4, 20260

    उत्तरप्रदेश :- मेरठ से एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है,…

    CG: साय सरकार का बड़ा फैसला छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच जाने कैसे पढ़े पूरा डिटेल

    May 4, 2026

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.