Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    May 18, 2026

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पैर के तलवे में जलन, सुन्नपन और दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है इस गंभीर समस्या का संकेत
    हेल्थ

    पैर के तलवे में जलन, सुन्नपन और दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है इस गंभीर समस्या का संकेत

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पैर के तलवे में जलन, सुन्नपन और दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है इस गंभीर समस्या का संकेत

    नई दिल्ली :- क्या आपको कुर्सी पर कुछ देर बैठने के बाद चक्कर आना, थकान और भूख न लगना जैसे लक्षण महसूस होते हैं? विशेषज्ञों का कहना है कि यह विटामिन बी12 की कमी हो सकती है. इस विटामिन की कमी से पैरों में झुनझुनी, सुन्नता, और दर्द जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं. इसके अलावा, चलने में कठिनाई, मांसपेशियों में कमजोरी, और तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं.

    विटामिन बी12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो तंत्रिकाओं और रक्त कोशिकाओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. विशेषज्ञों का सुझाव है कि यदि आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है, तो आपको पैरों में कुछ चेतावनी संकेत दिखाई देंगे, और आपको उन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए…

    पैरों में होने वाले यह चेतावनी संकेत कुछ इस प्रकार हैं…

    सुन्नपन: विशेषज्ञों का कहना है कि विटामिन बी12 की कमी से पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी हो सकती है, जैसे कि सुई चुभ रही हो. यह स्थिति पेरिफेरल न्यूरोपैथी कहलाती है, और विटामिन बी12 की कमी से नसों को नुकसान पहुंचने के कारण होती है. फेमस हेल्थ वेबसाइट क्लीवलैंड क्लिनिक का भी कहना हा कि इस समस्या में मुख्य रूप से न्यूरोलॉजिकल लक्षण शामिल होते हैं.

    जलन: विशेषज्ञों का सुझाव है कि पैरों या हाथों में जलन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है. ऐसा कहा जाता है कि अपर्याप्त बी12 के कारण तंत्रिका कार्य के कमजोर होने से ऐसी समस्याएं हो सकती हैं. जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, इस विटामिन की कमी वाले लोगों को अपने पैरों और हाथों में जलन का अनुभव होता है. विशेषज्ञों का सुझाव है कि अगर आपको अपने पैरों या हाथों में जलन महसूस होती है, भले ही कोई चोट न लगी हो, तो आपको अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए.

    चलने में दिक्कत: हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया है कि विटामिन बी12 की कमी वाले लोग चलते समय लड़खड़ा सकते हैं, जिससे उनकी चलने की क्षमता प्रभावित होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि विटामिन बी12 माइलिन के प्रोडक्शन के लिए बहुत जरूरी है, जो पैरों में नसों की रक्षा करता है. इसकी कमी होने पर पैरों में माइलिन क्षतिग्रस्त हो जाता है, जिससे चलने में समन्वय की कमी और लड़खड़ाने की समस्या होती है. विशेषज्ञों की चेतावनी है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

    पीलापन: विशेषज्ञों का कहना है कि विटामिन बी12 की कमी से पैरों की त्वचा पीली हो सकती है. विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को प्रभावित करता है, जिससे धीरे-धीरे एनीमिया हो सकता है. ऐसा कहा जाता है कि पैरों में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होने के कारण पैर पीले हो जाते हैं. इस विटामिन की कमी से पैरों जैसे क्षेत्रों में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है.

    ठंडे पैर: विशेषज्ञों का कहना है कि यह लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी का एक और संकेत है. बता दें, ठंडे पैर शरीर में खराब रक्त परिसंचरण के कारण होते हैं. शरीर में विटामिन बी12 का कम स्तर लाल रक्त कोशिकाओं के प्रोडक्शन को बाधित करता है, जिससे पैरों तक ऑक्सीजन का सर्कुलेशन कम हो जाता है.

    Post Views: 345
    Bhukh n lgna breaking news Chakkr aana Chalne me dikkat Hindi Khabar Hindi News Jalan Latest Khabar Pairo me akdan Pilapan sunnpan Tantrika tantra Thakan Thande pair Today khabar Vitamin B12 दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    May 18, 2026

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    By DabangMay 18, 20260

    ज्योतिष शास्त्र में सातवां भाव (सप्तम) सांसारिक साझेदारी, विवाह, लोक-व्यवहार और दुनिया से मिलने वाले…

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.