Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » आप हलषष्ठी व्रत’ में भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें, इस विधि से करें पूजा पाठ बनी रहेगी आपके बच्चो पर भगवान की कृपा…
    ज्योतिष

    आप हलषष्ठी व्रत’ में भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें, इस विधि से करें पूजा पाठ बनी रहेगी आपके बच्चो पर भगवान की कृपा…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : हिंदू धर्म में हर व्रत व त्योहार का विशेष महत्व है। इन्हीं त्योहारों में एक ‘हलषष्ठी’ व्रत है। जो कि इस साल 24 अगस्त 2024 दिन शनिवार को है। सनातन धर्म में ‘हल षष्ठी व्रत का बड़ा महत्व है यह व्रत खासतौर पर सुहागन महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु और बुद्धिशाली होने के लिए रखती हैं। इस व्रत का विशेष महत्व होता है। हल षष्ठी के व्रत में भगवान गणेश व माता गौरी की पूजा का विशेष महत्व हैं। ऐसे में आइए जानें हल षष्ठी का महत्व और नियम के बारे में-

    इस तरह के खान पान का न करें सेवन
    ज्योतिषाचार्य के मुताबिक हल षष्ठी व्रत में अनाज और सब्जियों का सेवन नहीं किया जाता है। इस दिन भूलकर भी खेतों में जुती हुई सब्जियों व अनाज को खाने से बचें। ऐसी मान्यता है कि हल षष्ठी का व्रत रखने वाली महिलाएं उन चीजों का सेवन करें जो तालाब व मैदान में पैदा हुई हो। जैसे- तिन्नी का चावल, केर्मुआ का साग, पसही के चावल खाकर ही इस व्रत को रखना चाहिए। इसके अलावा इस व्रत में गाय के किसी भी उत्पाद जैसे दूध, दही, गोबर आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। केवन भैंस का दूध, दही और घी का प्रयोग कर सकते हैं।

    कैसे करें पूजा
    हल षष्ठी की पूजा के लिए आटे से एक चौक बनाया जाता है। इसके बाद इसमें झरबेरी, पलाश की टहनी और कांस की डाल बांधकर गाड़ दी जाती है। इसके बाद षष्ठी देवी की पूजा की जाती है और उनकी पूजा में चना, गेहूं, जौ, धान, अरहर, मूंग, मक्का और महुआ का इस्तेमाल किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की भी पूजा की जाती हैं। हल षष्ठी के दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दिन अन्न और फल नहीं खाया जाता और न ही इस दिन गाय के दूध और दही का सेवन करना चाहिए। इस दिन चाहें तो सिर्फ भैंस का दूध और उससे बने दही का सेवन कर सकते हैं।

    धार्मिक महत्व
    सनातन धर्म में ‘हल षष्ठी’ व्रत का बड़ा महत्व है यह व्रत खासतौर पर संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए रखा जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हलषष्ठी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे ललही छठ, हर छठ, हल छठ, पीन्नी छठ या खमर छठ भी कहा जाता है। बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल है इसलिए उन्हें हलधर भी कहा जाता है। उन्हीं के नाम पर इस पावन पर्व का नाम हल षष्ठी पड़ा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हल छठ या हल षष्ठी का व्रत संतान की लंबी आयु और सुखमय जीवन के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और हल की पूजा के साथ बलराम की पूजा करती हैं।

    Post Views: 865
    God's blessings will remain on your children… Halshasthi Vrat Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Puja Raipur Today khabar Today news Upvas Varat दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    By DabangMay 4, 20260

    दिखने में छोटे होने के बावजूद, मेथी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते…

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.