Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अंधविश्वास बना मौत की वजह, झाड़फूंक के चक्कर में गई 11 वर्षीय मासूम की जान, ये है पूरा मामला

    May 22, 2026

    CG: बड़ा हादसा…बिजली तार की चपेट में आया तेंदूपत्ता से भरा ट्रक, जलकर हुआ खाक

    May 22, 2026

    CG: 23 मई को रोजगार मेला, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रायपुर के 257 अभ्यर्थियों को देंगे जॉब लेटर

    May 22, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ITR फाइलिंग के सीजन में बढ़ा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, ₹10.82 लाख करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा
    नई दिल्ली

    ITR फाइलिंग के सीजन में बढ़ा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, ₹10.82 लाख करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- केंद्र सरकार को इस वित्त वर्ष 2025-26 में प्रत्यक्ष कर राजस्व के मोर्चे पर सकारात्मक संकेत मिले हैं. आयकर विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 17 सितंबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.18% बढ़कर ₹10.82 लाख करोड़ से अधिक रहा है. पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संग्रह ₹9.91 लाख करोड़ से ऊपर दर्ज किया गया था. इस वृद्धि की मुख्य वजह कंपनियों से अधिक अग्रिम कर वसूली और रिफंड जारी करने की धीमी रफ्तार रही.

    कॉरपोरेट और गैर-कॉरपोरेट कर का योगदान

    इस अवधि में कॉरपोरेट क्षेत्र से अग्रिम कर संग्रह 6.11% बढ़कर ₹3.52 लाख करोड़ से अधिक हो गया. वहीं, गैर-कॉरपोरेट यानी व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों से अग्रिम कर संग्रह 7.30% घटकर ₹96,784 करोड़ पर सिमट गया. बावजूद इसके, कुल शुद्ध कंपनी कर संग्रह में बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह ₹4.72 लाख करोड़ से अधिक रहा. पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹4.50 लाख करोड़ था.

    गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है. वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक व्यक्तिगत आयकर और HUF से मिलाकर कुल ₹5.84 लाख करोड़ का कर संग्रह हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹5.13 लाख करोड़ की तुलना में अधिक है. यह वृद्धि दर्शाती है कि व्यक्तिगत करदाताओं का योगदान लगातार मजबूत हो रहा है.

    रिफंड में गिरावट से मजबूत हुआ नेट कलेक्शन

    कर संग्रह बढ़ने की एक बड़ी वजह रिफंड वितरण में आई गिरावट भी है. 1 अप्रैल से 17 सितंबर के बीच सरकार ने केवल ₹1.61 लाख करोड़ का रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24% कम है. वर्ष 2024 की इसी अवधि में ₹2.11 लाख करोड़ के रिफंड जारी किए गए थे. रिफंड की इस कमी ने शुद्ध कर संग्रह को ऊंचा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

    STT और सकल कर संग्रह

    प्रतिभूति लेनदेन कर से सरकार को इस अवधि में ₹26,306 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है. यह पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹26,154 करोड़ से थोड़ा अधिक है. रिफंड समायोजन से पहले सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 सितंबर तक ₹12.43 लाख करोड़ से ऊपर रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.39% की वृद्धि दर्शाता है.

    Post Views: 875
    breaking news Business Business news Filing Hindi Khabar Hindi News ITR Karobar Latest Khabar Latest news Tax Today khabar Today news Vyapar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: अंधविश्वास बना मौत की वजह, झाड़फूंक के चक्कर में गई 11 वर्षीय मासूम की जान, ये है पूरा मामला

    May 22, 2026

    CG: बड़ा हादसा…बिजली तार की चपेट में आया तेंदूपत्ता से भरा ट्रक, जलकर हुआ खाक

    May 22, 2026

    CG: 23 मई को रोजगार मेला, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रायपुर के 257 अभ्यर्थियों को देंगे जॉब लेटर

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Balod

    CG: अंधविश्वास बना मौत की वजह, झाड़फूंक के चक्कर में गई 11 वर्षीय मासूम की जान, ये है पूरा मामला

    By DabangMay 22, 20260

    बालोद :- जिले से अंधविश्वास का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सांप के काटने…

    CG: बड़ा हादसा…बिजली तार की चपेट में आया तेंदूपत्ता से भरा ट्रक, जलकर हुआ खाक

    May 22, 2026

    CG: 23 मई को रोजगार मेला, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रायपुर के 257 अभ्यर्थियों को देंगे जॉब लेटर

    May 22, 2026

    भीषण गर्मी का कहर, एक ही दिन में हीट स्ट्रोक से 22 लोगों की मौत

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.