Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    May 8, 2026

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    May 8, 2026

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: डिजाइनर मटकों से सजा बाजार, मटके का पानी है अमृत जैसा, विशेषज्ञों की राय शरीर रहता है स्वस्थ्य
    Raipur

    CG: डिजाइनर मटकों से सजा बाजार, मटके का पानी है अमृत जैसा, विशेषज्ञों की राय शरीर रहता है स्वस्थ्य

    DabangBy DabangMarch 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    áL
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के बने घड़े का बाजार भी सज गया है. सिंपल मटके के साथ ही स्टाइलिश और डिजाइनर मटके भी बाजार में देखने को मिल रहे हैं. पुराने जमाने में गर्मी के दिनों में शीतल जल के लिए मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल किया जाता था.लेकिन बदलते वक्त के साथ लोगों ने मिट्टी के घड़ों का इस्तेमाल कम कर दिया.मिट्टी के घड़ों की जगह वाटर कूलर और फ्रिज ने ले ली. लेकिन फ्रिज के पानी से शरीर में रोगों को बढ़ावा मिलता है.डाइटीशियन के मुताबिक फ्रिज का पानी शरीर में जकड़न और अस्थमा जैसे रोगों को बढ़ावा देने वाला होता है. जबकि मिट्टी के घड़े में मिनरल्स पाए जाते हैं.जो शरीर के लिए लाभदायक है.

    बाजार में सिंपल के साथ डिजाइनर मटके

    मिट्टी के घड़े बेचने वाली दुकानदार लीला बाई चक्रधारी ने बताया कि गर्मी की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़िया मटका की बिक्री शुरू हो जाती है. आजकल बाजार में सिंपल मटके के साथ ही डिजाइनर मटके भी उपलब्ध है. सिंपल मटके के दाम कम है, लेकिन डिजाइनर मटके के दाम थोड़े ज्यादा हैं. उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद अलग-अलग है. कोई सिंपल मटके की डिमांड करता है तो कोई डिजाइनर मटके की डिमांड करता है. जिसमें सुराही, बॉटल, जग और मटका है, जिसमें नल लगे हुए हैं. सिंपल और डिजाइनर मटकों के अंतर के बारे में उन्होंने बताया कि डिजाइनर मटके मजबूत होने के साथ ही पानी ज्यादा ठंडा करता है.

    फ्रिज का पानी से नुकसान की बात

    मटकों को लेकर स्थानीय निवासी राजेश देवांगन ने बताया कि आजकल गर्मी बहुत तेज हो गई है. छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए मिट्टी के बने मटके के पानी को उन्होंने काफी अच्छा बताया. मिट्टी के बने मटके का इस्तेमाल पुराने समय में बुजुर्ग भी किया करते थे. वर्तमान समय में फ्रिज भी आ गया है, लेकिन फ्रिज का पानी हमारी तासीर के लिए ठीक नहीं है. सिंपल मिट्टी के घड़ा बनाने के साथ कुम्हार परिवार स्टाइलिश और डिजाइनर मटका भी बना रहे हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है.

    विशेषज्ञों की क्या है राय

    मेकाहारा की डाइटिशियन डॉक्टर नेहा जैन ने बताया कि गर्मी के दिनों में लोग अपने शरीर का टेंपरेचर मेंटेन करने के लिए मिट्टी के बने मटके और फ्रिज के पानी का इस्तेमाल करते हैं. मटके के पानी में एक फायदा मिलता है क्योंकि वो प्राकृतिक है. बहुत से लोगों को ठंडा पानी पीने से एलर्जी के साथ ही जुकाम हो जाता है. अस्थमा के मरीज फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पी पाते. ऐसे समय में अस्थमा के मरीज मटके के ठंडा पानी पीकर अपने बॉडी के टेंपरेचर को कम कर सकते हैं.

    Post Views: 100
    Amrit breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Desiner matka Health Health care Health care news health news Health rutine Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Matka Pani Raipur Swasth Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    May 8, 2026

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    May 8, 2026

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    By DabangMay 8, 20260

    कोरबा:- एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई।…

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    May 8, 2026

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.