Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CRPF और पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता, महिला नक्सली गिरफ्तार…
    Sukma

    CRPF और पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता, महिला नक्सली गिरफ्तार…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ और पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दो लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ समन्वय करके नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जगरगुण्डा थाना क्षेत्र में दबिश दी गई।

    टीम ने दो लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया, जिसकी शिनाख्त मिड़ियम बुधरी के रूप में हुई। उस पर 13 सितंबर 2024 को एक शख्स की पुलिस मुखबिरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहले पिटाई की गई। इसके बाद रस्सी से गला घोंट दिया गया। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।

    माना जा रहा है कि बुधरी की गिरफ्तारी के बाद नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने में सफलता मिलेगी। बता दें कि केंद्र सरकार मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने की योजना पर काम कर रही है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा के अलावा बस्तर और सरगुजा में भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं

    और लगातार सफलता भी मिल रही है। वहीं, जिला गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना मैनपुर क्षेत्र के गांव गौरमुंड के जंगलों में नक्सलियों की सूचना के बाद जिला बल और सीआरपीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान पांच किलोग्राम के दो आईईडी बरामद हुए। सुरक्षा बलों ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया है।

    नक्सलियों की ओर से जंगल में लगाए गए इस आईईडी से नजदीक गांव के ग्रामीणों और पशुओं को भी नुकसान हो सकता था। सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान जंगल में सोलर प्लेट, वायर, बर्तन जैसी अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुईं। असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में जिला बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम गौरमुंड के जंगल में अभियान पर रवाना हुई थी।

    Post Views: 385
    Big Breaking Big news breaking news CG Big Breaking CG Big News Cg Latest News Cg news chhattisgarh Girftar Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Naxalite Sukma Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    By DabangMay 18, 20260

    दुर्ग:- जामुल थाना क्षेत्र में एक वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.