महासमुंद:- पुलिस अधीक्षक ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 पुलिस निरीक्षकों एवं प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की नई पदस्थापना की गई है।
आदेश के अनुसार निरीक्षक नीतेश सिंह ठाकुर को थाना प्रभारी सरायपाली से थाना प्रभारी पटेवा, आकाश मसीह को रक्षित केंद्र महासमुंद से चौकी प्रभारी भंवरपुर, रितेश कुमार यादव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी सरायपाली, ओमकार सिंह दीवान को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी तेंदुकोना तथा प्रहलाद साहू को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बागबाहरा पदस्थ किया गया है।
वहीं, निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा को थाना प्रभारी पटेवा से रक्षित केंद्र महासमुंद संबद्ध एसडीओपी कार्यालय सरायपाली, नरेंद्र कुमार राठौर को रक्षित केंद्र से संबद्ध एसडीओपी कार्यालय पिथौरा, शैलेंद्र कुमार नाग को थाना प्रभारी बलौदा से रक्षित केंद्र महासमुंद संबद्ध एसडीओपी कार्यालय बागबाहरा तथा राणा सिंह ठाकुर को चौकी प्रभारी भंवरपुर से रक्षित केंद्र महासमुंद संबद्ध एसडीओपी कार्यालय महासमुंद भेजा गया है।

