मुंबई:- काम और छुट्टियों के लिए बाली गई एक्ट्रेस नुसरत भरूचा एक हादसे की शिकार हो गई, जिसमें एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गईं। बताया जा रहा है कि नुसरत की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होनी है और आगे के इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई वापस लाया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
वीडियो में आप देख सकते है कि नुसरत को स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी परेशान हैं और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।
अब कैसी है एक्ट्रेस नुसरत की तबीयत?
बताया जा रहा है कि हादसे में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी।
फैंस की बढ़ी चिंता की चिंता
नुसरत भरूचा के एक फैंस ने लिखा कि- बाली में हुआ हादसा नुसरत भरूचा के लिए बेहद मुश्किल वक्त लेकर आया है। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ, जिसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया है। अब मुंबई में उनकी स्पाइन सर्जरी की जाएगी और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज आगे चलेगा। उनकी हालत को देखते हुए आने वाला समय उनके लिए आराम और रिकवरी का है। इस मुश्किल घड़ी में दुआ है कि नुसरत जल्द स्वस्थ होकर फिर से मुस्कुराती हुई नजर आएं। फैंस से भी अपील है कि उनकी निजता का सम्मान करें और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।

