अभनपुर:- क्षेत्र में पीडीएस चावल की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पीडीएस चावल की खरीद-फरोख्त कर उसे ऊंचे दामों पर बाहर बेचा जा रहा है। इस मामले में अभनपुर के कुछ चावल कारोबारियों की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है।
इसी बीच गोबरा नवापारा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 2 में संचालित राशन दुकान के बाहर पीडीएस चावल को पिकअप वाहन में लोड किए जाने की सूचना पर कांग्रेस पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। मौके पर चावल से भरी पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 MW 3045 मिली। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 40 से 50 बोरी चावल लोड किया गया था, जिसकी मात्रा करीब 1 से 1.5 टन होने का अनुमान है।

