Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सिरफिरे आशिक का खूनी हमला: गर्लफ्रेंड के पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, CCTV में कैद हुई वारदात

    June 1, 2026

    CG: खून के प्यासे हुए रिश्ते…भाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या, ये है पूरा मामला

    June 1, 2026

    CG: बड़ा हादसा…शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी भीषण आग, बच्चे सहित मौजूद थे 6 लोग

    June 1, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » इंजीनियरिंग छात्रा से बलात्कार के आरोप में कांग्रेस का युवा नेता गिरफ्तार
    नई दिल्ली

    इंजीनियरिंग छात्रा से बलात्कार के आरोप में कांग्रेस का युवा नेता गिरफ्तार

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर:- ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंचेश्वर पुलिस ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अध्यक्ष उदित प्रधान को 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा से कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी का छात्र संगठन है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उदित को रविवार देर रात हिरासत में लिया गया और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

    पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह घटना 18 मार्च को हुई। पीड़िता अपनी सहेली और सहपाठी के साथ भुवनेश्वर के मास्टर कैंटीन स्क्वायर गई थी। वहां उसकी सहेली ने उन्हें उदित प्रधान से मिलवाया। इसके बाद, उदित के वाहन में सभी नयापल्ली क्षेत्र के एक होटल पहुंचे। होटल में इन लोगों ने शराब का सेवन किया, लेकिन पीड़िता ने शराब पीने से मना कर दिया। उदित ने कथित तौर पर पीड़िता को सॉफ्ट ड्रिंक ऑफर की, जिसमें उसने चुपके से नशीला पदार्थ मिला दिया था। सॉफ्ट ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद पीड़िता को चक्कर आने लगे और उसने घर छोड़ने को कहा, लेकिन उदित और अन्य लोगों ने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई.

    सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया, तो उसने पाया कि उदित ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उदित ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और चुप रहने को कहा। सहमी पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने में देरी की, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और जैसे-जैसे मामले में नई जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा। यह घटना हाल ही में कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है, जिन्हें साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में 25 जून को दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र ने कथित तौर पर कॉलेज के गार्ड रूम में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था।

    Post Views: 290
    Balatkar Bhuvneshwar breaking news chhattisgarh Crime Crime news Duskarm Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Rape Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: सिरफिरे आशिक का खूनी हमला: गर्लफ्रेंड के पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, CCTV में कैद हुई वारदात

    June 1, 2026

    CG: खून के प्यासे हुए रिश्ते…भाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या, ये है पूरा मामला

    June 1, 2026

    CG: हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, मोबाइल नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़ गई लड़की

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: सिरफिरे आशिक का खूनी हमला: गर्लफ्रेंड के पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, CCTV में कैद हुई वारदात

    By DabangJune 1, 20260

    बिलासपुर :- शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा…

    CG: खून के प्यासे हुए रिश्ते…भाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या, ये है पूरा मामला

    June 1, 2026

    CG: बड़ा हादसा…शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी भीषण आग, बच्चे सहित मौजूद थे 6 लोग

    June 1, 2026

    CG: हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, मोबाइल नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़ गई लड़की

    June 1, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.