नई दिल्ली : देशभर में इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने का मामला गूँज रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का कहना है कि राहुल ने अदाणी मामले में सरकार के खिलाफ आवाज उठाई, इसलिए उन्हें जानबूझकर इस तरह से परेशान किया जा रहा है। आज इसी को लेकर देशभर में कांग्रेस नेताओं ने सत्याग्रह करने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं कांग्रेस के सत्याग्रह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स… कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर राजघाट पर पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए। संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस पार्टी राजघाट पर एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह में बैठे। सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को गांधी प्रतिमाओं के सामने एक दिन का सत्याग्रह आयोजित करने को कहा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
