Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » देवेंद्र यादव गिरफ्तारी मामले में कांग्रेस विधायक करेंगे राजभवन मार्च, दर्ज करायेंगे अपनी आपत्तियां, 24 को होगा प्रदर्शन
    राजनीति

    देवेंद्र यादव गिरफ्तारी मामले में कांग्रेस विधायक करेंगे राजभवन मार्च, दर्ज करायेंगे अपनी आपत्तियां, 24 को होगा प्रदर्शन

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का तीखा विरोध पूरे प्रदेश में हो रहा है। कल कांग्रेस के विधायक राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त को राजभवन मार्च कर कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और शिकायत दर्ज करायेंगे। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर तथ्यों को भी रखा जायेगा। जानकारी के मुताबिक नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक राजभवन जायेंगे।

    आपको बता दें कि 24 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश भर में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करेगी। इससे पहले वो राजभवन मार्च करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधायक यादव को झूठे आरोप में फंसाया गया है। किसी भी हालत में विधायक यादव के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की जवाबदारी तय कर दी है। रायपुर शहर व ग्रामीण के लिए धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार डहरिया व इंद्र साव है। सक्ति के लिए रामकुमार यादव व बालेश्वर साहू, दुर्ग शहर-ग्रामीण व भिलाई के लिए रविंद्र चौबे, अरूण वोरा को प्रभारी बनाया गया है।

    इसी तरह सरगुजा के लिए टीएस सिंहदेव, महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, चातुरी नंद, विनोद चंद्राकर प्रभारी है। जगदलपुर एवं बस्तर ग्रामीण के लिए लखेश्वर बघेल, धमतरी में ओंकार साहू व गुरुमुख सिंह होरा, राजनांदगांव में दलेश्वर साहू, बालोद में अनिला भेड़‍िया-संगीता सिन्हा प्रभारी हैं। कोरबा शहर व ग्रामीण के लिए जयसिंह अग्रवाल व फूल सिंह राठिया, सूरजपुर में प्रेमसिंह टेकाम, बिलासपुर शहर व ग्रामीण के लिए अटल श्रीवास्तव व रश्मि सिंह ठाकुर तथा कांकेर जिले के लिए कुंवर सिंह निषाद व संतराम नेताम को प्रभारी बनाया गया है।

    Post Views: 615
    breaking news Cg news chhattisgarh Congress Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Political Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    By DabangMay 4, 20260

    दिखने में छोटे होने के बावजूद, मेथी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते…

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.