रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर्स-पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस के दूसरे दिन की समीक्षा बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं। जिलों में कानून और व्यवस्था सहित अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के ही भविष्य में पुलिसिंग को और अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी व उत्तरदायी बनाने की दिशा में किए जा सकने वाले सुझावों पर चर्चा की जा रही है। कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला ने संभाग के अपराध और उसे लेकर पुलिस की तरफ से किया जा रहे कार्यों का प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह से अपराध नियंत्रण करने की दिशा में पुलिस लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बिलासपुर संभाग में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही थी, लिहाजा चाकू बाजी की किसी भी तरह की घटनाओं में अब अपराध दर्ज करने को लेकर हत्या की कोशिश की धारा जोड़ी जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

