रायगढ़ :- जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह रोड की है। रविवार शाम करीब 4 बजे घरघोड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पास के खेत में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

