Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » सीएम साय ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा “धान के अंतर की राशि को कांग्रेस तरसा-तरसा के चार किश्त में देती थी”
    कारोबार

    सीएम साय ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा “धान के अंतर की राशि को कांग्रेस तरसा-तरसा के चार किश्त में देती थी”

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 6, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर/सूरजपुर/बरमकेला : कांग्रेस की सरकार थी तब किसानों को धान के अंतर की राशि को चार किश्त में तरसा-तरसा के देती थी। अब हमारी सुशासन की सरकार है एकमुश्त धान खरीदी हो रही है। क्योंकि हम जो बोलते हैं वो करते हैं, कांग्रेस पार्टी की तरह झूठ नहीं बोलते। छत्तीसगढ़ में होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कांग्रेस पर और अधिक आक्रामक दिखे।

    सूरजपुर की सभा में विष्णु देव साय जब भाषण दे रहे थे तब मंच में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पांच साल छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया, लेकिन कांग्रेस ने अपनी जेब भरी। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से 36 वादे किए, जिनमें एक भी पूरा नहीं किया। पांच साल जनता के साथ धोखाधड़ी की। खनिज संसाधनों से भरपूर हमारे प्रदेश को चारागाह बनाकर भ्रष्टाचार किया।

    सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी, इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया। छत्तीसगढ़ की जनता ने बड़े विश्वास से कांग्रेस को सत्ता की बागडोर सौंपी थी, पांच साल क्या हुआ सभी ने देखा। मैं आप सभी से वादा करता हूं जनता के हक़ का जितना भ्रष्टाचार कर कांग्रेस नेताओं ने अपनी तिजोरी भरी है, उन सबकी जांच होगी दोषियों को सजा मिलेगी। भ्रष्टाचार की जांच हम कर रहे हैं, अब जल्द ही दोषी हवालात के पीछे होंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि ये चुनाव देशवासियों के हित के लिए 24 घंटे में 18 घंटे काम करने वाले मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया।

    विष्णु देव साय ने लोकसभा चुनाव को मोदी जी के नेतृत्व में 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति और 2047 तक विकसित भारत बनाने का चुनाव बताया। विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया।

    21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। विष्णु देव साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के तीसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया।

    उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। 5500 रूपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदने के भी आदेश दे दिए हैं और खरीदी के लिए हमनें 15 दिनों का समय भी तय कर दिया है। चरण पादुका योजना की भी पुनः शुरुआत होगी। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।

    सारंगढ़ के बरमकेला पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमें भारत को विश्व मित्र बनाना है। “इस विचार का मकसद भारत को एक स्वतंत्र शक्ति के रूप में स्थापित करना है, जो चीन से अलग, अमेरिका से अलग और यूरोपीय लोगों से अलग हो। इस अवधारणा में दोस्ती, सहयोग, सह-अस्तित्व और पारस्परिक लाभ शामिल है।”

    मोदी जी ने कहा है कि भारत के सामर्थ्य को लेकर भारतीयों और दुनिया के मन में कोई किन्तु-परंतु नहीं है और विकास को लेकर देश का दृष्टिकोण वैश्विक कल्याण होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने जिस प्रकार से देश को आगे बढ़ाया है दुनिया ने देश के सामर्थ्‍य को देखा है। यह सभी के लिए गर्व की बात है कि भारत ने ‘विश्वामित्र’ के रूप में अपनी जगह बनाई है और पूरी दुनिया भारत में एक मित्र को देख रही है।”

    सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि अपनी स्पष्ट हार देख कर कांग्रेस जनता के बीच मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाने का झूठ, आरक्षण खत्म हो जाने का झूठ, चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का पैसा बंद हो जाने का झूठ, धान की इकतीस सौ रुपए खरीदी न होने का झूठ, पीडीएस का चावल बंद हो जाने का झूठ वे लगातार बोल रहे हैं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी और भाजपा के रहते आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता। साथ ही भाजपा की किसी भी जनहितैषी योजनाओं के बंद नहीं होने की बात उन्होंने जनता से कही। विष्णु देव साय ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

    नवीन जिंदल जैसे बड़े कांग्रेसी आज भाजपा में हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी में भारी बिखराव है। कांग्रेसी आपसी कलह से जूझ रहे हैं। जिसके कारण लगातार कांग्रेसियों का भाजपा में प्रवेश हो रहा है। आज नवीन जिंदल जैसे बड़े कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक पच्चीस हजार से ज्यादा कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया है। जिसमें महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक से लेकर जनपद अध्यक्ष तक शामिल हैं।

    भारत जोड़ो की बात करने वालों से घर नहीं जुड़ रहा

    सीएम साय ने कहा कि नारी न्याय की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी में उनकी ही महिला राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ अन्याय हो रहा है, कांग्रेस नेता द्वारा उनका अपमान किया गया। ऐसे कांग्रेसी छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को क्या न्याय दिला पाएंगे और बात कर रहे हैं नारी न्याय योजना की। भारत जोड़ो की बात करने वाली कांग्रेस आज अपने घर को नहीं जोड़ पा रही है। इसलिए जनता उनके भ्रम में नहीं आएगी, कांग्रेस को फिर से सबक सिखाएगी।

    अपने परिवार के बीच आया हूँ

    विष्णु देव साय ने बरमकेला में कहा कि आज अपने परिवार के बीच आया हूँ। अपने पुराने कार्यक्षेत्र में आया हूँ। आप सभी के आशीर्वाद से मुझे लगातार चार बार सांसद के रूप जनसेवा करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को सांसद बनाने का आग्रह किया।

    Post Views: 360
    Cg news chhattisgarh Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    By DabangMay 24, 20260

    भिलाई:- भिलाई में मारुति सुजुकी शोरूम के सीईओ पर महिला कर्मचारी ने स्याही फेंक दी।…

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026

    CG: पानी भरने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.