रायपुर : राजधानी रायपुर में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने अगले साल 2800 रुपए समर्थन मूल्य देने का घोषणा किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जब राहुल गांधी आए थे, तब किसानों की ऋण माफी और किसानों को 2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य देने की बात कही थी.
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, यूपीए सरकार का जो फैसला है और राहुल गांधी जी ने जो रास्ता हमें बताया है उस रास्ते पर चलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है। यही वह रायपुर है जहां राहुल गांधी ने किसानों के ऋण माफी का चेक बांटने का काम किया था। राहुल गांधी ने 2500 रुपए किसानों को देने की बात कही थी लेकिन आज इस साल किसानों को धान का 2640 रुपए कीमत मिला।
अब अगले साल जब चुनाव होगा और 150 रुपए समर्थन मूल्य बढ़ेगा उस समय 2800 रुपए किसानों को धान का समर्थन मूल्य मिलेगा। प्रदेश के मजदूर, नौजवान, किसान सबको साथ लेकर छत्तीसगढ़ सरकार चल रही है. सबके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने योजनाएं बनाई है. बता कि, इससे पहले राष्ट्रीय महाधिवेशन के तीसरे दिन कांग्रेस ने कृषि व किसानों के संबंध में प्रस्ताव पारित किया.
