रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यसभा और लोकसभा में दिए गए भाषण पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कल 70 प्लस वाले प्रधानमंत्री सीना ठोककर भाषण दे रहे थे। सीएम ने कहा कि जो बात कहनी थी वो नहीं किये, अडानी के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बोला। सीएम ने राहुल गांधी के प्रश्न को लेकर कहा कि जो प्रश्न राहुल गांधी ने पूछे थे, जिसे देश सुनना चाहता है उसके बारे में पीएम कुछ नहीं बोले। सीएम ने कहा कि आज देश जानना चाहता है कि अमीरों की लिस्ट में अडानी दूसरे से 23 पर नंबर कैसे पहुंच गए?सीएम ने कहा राहुल जी ने यही पूछा था, शेयर कंपनी पर कोई जांच नहीं हुई। सीएम ने कहा कि ईडी आईटी की रेड पड़ते ही सम्पति अडानी को हैंडओवर हुआ, अपने मित्र को फायदा पहुँचाने के लिये ईडी आईटी का उपयोग कर रहे हैं ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
