Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » राजधानी में सफाई कर्मचारियों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, निगम को ठेकेदारों की चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    राजधानी में सफाई कर्मचारियों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, निगम को ठेकेदारों की चेतावनी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Raipur : नगर निगम के ठेकेदारों ने एक महीने के भीतर दूसरी बार चेतावनी दी है कि अगर चार महीने की लंबित राशि का भुगतान नहीं किया गया तो लगभग 3800 कर्मचारी काम बंद कर देंगे। आज निगम के उपनेताप्रतिपक्ष मनोज वर्मा के साथ ठेकेदारों ने अधिकारियों से मुलाकात की, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। ठेकेदारों ने वित्त विभाग की अधिकारी कृष्णा खटिक से चर्चा करते समय लंबित भुगतान को लेकर सवाल उठाए, लेकिन खटिक ने सभी ठेकेदारों से बिल नहीं लगाने की बात कही। जब ठेकेदारों ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के बिलों के भुगतान की शिकायत की, तो अधिकारी ने इससे किनारा कर लिया।

    बता दें कि निगम के 40 से अधिक ठेकेदारों को चार महीने की 15 करोड़ की राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिसमें 3800 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। दिवाली के दौरान कर्मचारियों को अतिरिक्त पैसे का भुगतान भी करना है, लेकिन ठेकेदारों के पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं। इस स्थिति को देखते हुए ठेकेदारों ने दो दिन के भीतर पैसे जारी करने की मांग की है, अन्यथा काम बंद करने की चेतावनी दी है।

    अधिकारियों पर लापरवाही से हुआ भुगतान लंबित – मनोज वर्मा

    उपनेताप्रतिपक्ष मनोज वर्मा ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन पर शहर की व्यवस्था के संचालन की जिम्मेदारी है, उन्हें ही पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लंबित भुगतान की राशि जारी नहीं की जाती, तो सभी सफाई कर्मचारी निगम का घेराव करने पर मजबूर होंगे।

    बिल न लगाने के कारण भुगतान नहीं किया गया होगा – अपर आयुक्त

    इस मामले में अपर आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जोन ही सफाई कर्मचारियों का ठेका लेता है, इसलिए जोन स्तर पर निष्ठा सत्यापन किया जाता है। पूरा प्रोसेस होने के बाद फाइल निगम पहुंचती है, जिसके बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू होती है। उन्होंने बताया कि बिल न लगाने के कारण भुगतान नहीं किया गया होगा। इस पूरे मामले में अधिकारियों का दोहरा रवैया स्पष्ट दिखाई देता है। एक ओर जहां बिल न लगने को भुगतान लंबित होने का कारण बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लगे हुए बिल का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। अगर ठेकेदारों का काम बंद करने का निर्णय लागू होता है, तो शहर की व्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

    Post Views: 440
    # latest news breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Nagar nigam Payment Raipur Rajdhani Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    By DabangApril 30, 20260

    काठमांडूः- नेपाल के रोल्पा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.…

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026

    वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की हदें पार, युवक को अर्धनग्न कर पीटा फिर मुंह पर की पेशाब

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.