Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बंद होगा छत्तीसगढ़ का नेशनल हाईवे 130c, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ेगी दो राज्यों के लोगों की परेशानी
    Raipur

    बंद होगा छत्तीसगढ़ का नेशनल हाईवे 130c, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ेगी दो राज्यों के लोगों की परेशानी

    DabangBy DabangJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उड़ीसा के लगभग 10 जिले व छत्तीसगढ़ के कई जिले इससे स्पष्ट रूप से प्रभावित रहेंगे और यहां के निवासी अब चिंतित नजर आ रहे हैं । दरअसल वन्य जीव के संरक्षण संवर्धन के दृष्टिकोण से टाइगर प्रोजेक्ट इलाके के कोर एरिया में शाम 6:00 से सुबह 6:00 तक विभिन्न आवागमणों पर रोक लगाते हुए केवल एंबुलेंस आदि इमरजेंसी सेवा के वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई है। जिसकी जद में नेशनल हाईवे 130सी भी आ रहा है। यह रास्ता रायपुर, गरियाबंद व उड़ीसा को जोड़ता है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों—सैकड़ों यात्री वाहन व माल वाहन के साथ निजी वाहन का आवागमन होता है।

    रायपुर, गरियाबंद व उड़ीसा को जोड़ता है NH 130कॉल

    गरियाबंद जिले के देवभोग और आगे उड़ीसा के कई जिलों को छत्तीसगढ़ और रायपुर से जोड़ने वाली मुख्य नेशनल हाईवे 130 (सी) भी कोर एरिया से होकर गुजरती है। ऐसे में आदेश के परिपालन में उक्त नेशनल हाईवे पर तौरंगा से इंदागांव में लगे बैरियर को बंद करने के शासकीय निर्देशन के बाद इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

    एरिया में आने वाले 50 से अधिक छोटे ग्रामीण मार्गो पर भी आवागमन बंद

    इतना ही नहीं गरियाबंद और धमतरी जिले के उदंती सीता नदी टाइगर प्रोजेक्ट के कोर एरिया में आने वाले 50 से अधिक छोटे ग्रामीण मार्गो पर भी आवागमन बंद किया जाना है। गरियाबंद जिला में तौरेंगा बेरियर, जुगाड़ बेरियर, जांगड़ा बेरियर, बम्हनीझोला बेरियर, इंदागांव बेरियर, गरिबा बेरियर शाम 06:00 PM से सुबह 06:00AM तक बंद रखा जायेगा। साथ ही धमतरी जिले के भी दर्जनों बैरियर बंद किए जाएंगे।

    उच्चतम न्यायालय में किया पुनर्विचार अपील

    इसे लेकर ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है। देवभोग इलाके के ग्रामीण चाहते हैं कि कम से कम नेशनल हाईवे को इससे राहत दिया जाए जाए। सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार की गुजारिश करने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। वही इसे लेकर गरियाबंद के अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वमान्य है। मगर इस मार्ग का कोई अन्य वैकल्पिक मार्ग नहीं है,जिसके चलते देवभोग और आगे उड़ीसा के लोगों की परेशानी को बताते हुए उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार अनुरोध किया है।

    Post Views: 220
    breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Gariyaband Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar National hiway Pratibandh Raipur Today big news Today breaking news Today khabar Udi Udisha दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    By DabangApril 30, 20260

    काठमांडूः- नेपाल के रोल्पा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.…

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026

    वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की हदें पार, युवक को अर्धनग्न कर पीटा फिर मुंह पर की पेशाब

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.