आरंग : विधानसभा आरंग के ग्राम भलेरा में छतीसगढिया ओलम्पिक खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सरपंच प्रतिनिधि चंद्रकुमार साहु ,ग्राम विकास समिति अध्यक्ष भुलु राम साहू , युवा क्लब अध्यक्ष दशरथ साहु , गौठान समिति अध्यक्ष बिसहत राम साहू , पंचायत सचिव सोमनाथ साहू ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छतीसगढ़िया ओलंपिक खेल कार्यक्रम में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाकर बधाई दिए, कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि चंद्रकुमार साहु, तुलाराम साहु पंच ,रामनारायण साहु पंच , संजीव साहु , कुंजलाल साहू ,हरिश साहू एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

