रायपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे हो चुके है। मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों की सराहना झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को रायपुर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 29 मई को रायपुर में रहेंगे। इस दौरान वो प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के कई कामों और उपलब्धियों को मिडिया के सामने बखान करेंगे। साथ ही साथ वे आदिवासियों के लिए चल रही केंद्र की योजनाओं का भी जायजा लेंगे। आपको बता दें नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 26 मई 2014 को शपथ ली थी। इन 9 सालों के सफर को यादगार बनाने भाजपा ने एक मेगा प्रचार की योजना बनाई है। इसमें केंद्र सरकार के कामकाज और 9 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए खास फोकस किया जा रहा है। इस कड़ी में अर्जुन मुंडा रायपुर आएंगे, जहां होटल बेबीलोन में मीडिया से रू-ब-रू होंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
