Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG अजीबो गरीब मामला : नवविवाहिता ने पति पर लगाया अक्षमता का आरोप, मगर मेडिकल जांच में युवक को पाया फिट …
    छत्तीसगढ़

    CG अजीबो गरीब मामला : नवविवाहिता ने पति पर लगाया अक्षमता का आरोप, मगर मेडिकल जांच में युवक को पाया फिट …

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : राजधानी में बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के दो दिन बाद महिला ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होने का हवाला देकर अपने मायके के थाना क्षेत्र और कोर्ट में विवाह विच्छेद के लिए आवेदन कर दिया और अब इस मामले में तब रोचक मोड़ आ गया जब उल्टे पति ने भी महिला के खिलाफ परिवाद दायर कर अपनी मेडिकल रिपोर्ट पेश कर दी। मेडिकल रिपोर्ट में युवक को पूरी तरह से फिट बताया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

    यहां रहने वाले युवक राजा (परिवर्तित नाम) का विवाह बलौदाबजार निवासी रानी (परिवर्तित नाम) के साथ हुआ था। शादी के बाद रानी ससुराल छोड़कर मायके चली गई। यहां पहुंचकर उसने अपने परिजनों को राजा की मानसिक और शारीरिक स्थिति के बारे में बताया। इसके बाद उसके परिजनों ने इस मामले की शिकायत बलौदाबजार थाने में करने के अलावा कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। इसके बाद राजा और उनके परिवार वालों  को थाने और कोर्ट से बुलावा आया तो वे भी आश्चरुचकित रह गए।

    नवीन ने पहले रानी के पिछले जीवन के बारे में पतासाजी की। इसके बाद उसने भी रानी और उसके परिजनों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर कर स्वयं का मेडिकल टेस्ट करवाने का आवेदन दिया। कोर्ट के आदेश के बाद उसका मेडिकल टेस्ट मनोरोग विशेषज्ञ और एमबीबीएस चिकित्सक से कराया गया। मेडिकल टेस्ट में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम और दांपत्य जीवन निर्वहन के योग्य बताया गया है।

    युवती ने पहले किया था प्रेम विवाह

    राजा ने जब रानी के पिछले जीवन के बारे में पतासाजी शुरू की तो यह जानकारी सामने आई कि उसने दूसरी जाति के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। बाद में परिजनों के दबाव में उस शादी को तोड़ दिया और राजा के साथ सामाजिक रीति रिवाज से विवाह किया। लेकिन रानी और उसके परिवार वालों ने यह बात राजा तथा उसके परिजनों को नही बताई।

    पुलिस ने सभी के बयान किए पेश

    टिकरापारा थाना पुलिस की ओर से संपूर्ण जांच के बाद कोर्ट में प्रस्तुत प्रतिवेदन में जानकारी दी गई है कि राजा  एवं रानी के द्वारा प्रस्तुत कथन एवं दस्तावेजो के आधार पर बताया गया है कि राजा शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं कमजोर नहीं है। डॉक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर राजा शारीरिक संबंध बनाने एवं दांपत्य जीवन निर्वाह करने हेतु सक्षम है. इसलिए रानी द्वारा नवीन के विरुद्ध शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं कमजोर होने संबंधी लगाया गया आरोप मिथ्या है।

    रानी एवं उनके परिवार वालों द्वारा रानी के पूर्व में हुए विवाह व उसके विवाह विच्छेद की जानकारी राजा और उसके परिवार वालों को दिया है कि नहीं इस संबंध में किसी प्रकार का प्रमाण नहीं है।

    मेडिकल रिपोर्ट में फिट

    टिकरापारा थाना के टीआई दुर्गेश रावटे ने बताया कि, युवक ने भी थाने में शिकायत की थी। उसने कोर्ट में परिवाद वयर कर अपना मानसिक और शारीरिक टेस्ट करवाया। इस टेस्ट में उसे क्वालिफाइड डॉक्टर द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिट बताया गया है।

    Post Views: 450
    Cg news chhattisgarh Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- जिले से कानून व्यवस्था और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला…

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.