Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026

    CG: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए एक बच्चे की मां और युवक, VIDEO वायरल होते ही कोरबा में मचा बवाल

    May 29, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार
    Mahasamund

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    DabangBy DabangMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद:- जिले के नादगांव महानदी घाट में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को रेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 38 वर्षीय भुवनेश्वर यादव के रूप में हुई है. वह मूल रूप से कोमाखान क्षेत्र के चकचकी गांव का रहने वाला था. मामला शराब पार्टी के दौरान विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

    15 साल से बाहर रहकर कर रहा था नौकरी

    जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर यादव पिछले करीब 15 वर्षों से गांव से बाहर रहकर नौकरी कर रहे थे. उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य अब भी गांव में रहते हैं. हत्या की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का मोनेट कंपनी में थे ऑपरेटर, अचानक लापता पुलिस के अनुसार भुवनेश्वर रायपुर जिले के मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित मोनेट ग्रुप से जुड़ी कंपनी में ऑपरेटर के पद पर काम करते थे. 22 मई की शाम से वह अचानक लापता हो गए थे. काफी तलाश के बाद परिवार ने मंदिर हसौद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जांच शुरू की. जांच में पता चला कि भुवनेश्वर आखिरी बार कुछ परिचितों के साथ महासमुंद इलाके में देखे गए थे.रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि भुवनेश्वर मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे.

    मोनेट कंपनी में थे ऑपरेटर, अचानक लापता

    पुलिस के अनुसार भुवनेश्वर रायपुर जिले के मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित मोनेट ग्रुप से जुड़ी कंपनी में ऑपरेटर के पद पर काम करते थे. 22 मई की शाम से वह अचानक लापता हो गए थे. काफी तलाश के बाद परिवार ने मंदिर हसौद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जांच शुरू की. जांच में पता चला कि भुवनेश्वर आखिरी बार कुछ परिचितों के साथ महासमुंद इलाके में देखे गए थे.

    शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

    जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन भुवनेश्वर अपने परिचितों के साथ कार में बैठकर शराब पी रहे थे. घूमते-घूमते वे बेलसोंडा और नादगांव महानदी घाट पहुंच गए. इसी दौरान पानी को लेकर विवाद शुरू हुआ. विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया.

    पार्षद समेत कई लोगों पर हत्या का आरोप

    पुलिस के मुताबिक निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे, अमित सिंह राजपूत, हेमचंद बंजारे समेत अन्य लोगों ने भुवनेश्वर पर लात-घूंसों से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

    हत्या के बाद शव को रेत में दबाया

    हत्या के बाद आरोपी घबरा गए. मामले को छिपाने के लिए शव को महानदी किनारे सुनसान टापूनुमा इलाके में ले जाकर गड्ढा खोदा गया और शव को रेत में दबा दिया गया. बाद में मंदिर हसौद पुलिस और महासमुंद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया. मौके से मृतक का मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया गया है.

    पत्नी से आखिरी बार हुई थी बात

    बताया जा रहा है कि घटना वाली शाम भुवनेश्वर ने अपनी पत्नी से आखिरी बार फोन पर बात की थी. इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया था. इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची.

    Post Views: 185
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Mahasamund Mahasamund news murder Parshad Police Raipur Sajis Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026

    CG: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए एक बच्चे की मां और युवक, VIDEO वायरल होते ही कोरबा में मचा बवाल

    May 29, 2026

    CG: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई निरीक्षकों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    By DabangMay 29, 20260

    ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Venus) को सुख, समृद्धि, सौंदर्य, कला, रोमांस और भौतिक सुख-सुविधाओं का…

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026

    CG: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए एक बच्चे की मां और युवक, VIDEO वायरल होते ही कोरबा में मचा बवाल

    May 29, 2026

    CG: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई निरीक्षकों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.