Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: जादू टोने के शक में महिला की हत्या, थाना सोनपुर ने मुख्य आरोपी को पकड़ा
    Narayanpur

    CG: जादू टोने के शक में महिला की हत्या, थाना सोनपुर ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

    DabangBy DabangJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर: जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरपानार में अंधविश्वास और जादू-टोना के संदेह ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार किया है. अंधविश्वास और टोनही के शक में 48 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. महिला की नृशंस हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

    अंधविश्वास और टोनही के शक में महिला की बेरहमी से हत्या

    हत्याकांड का खुलासा 31 दिसंबर के दिन हुआ. सोनपुर पुलिस ने घटना को लेकर देर रात लगभग 10 बजे मीडिया को इसकी जानकारी दी. सोनपुर पुलिस के मुताबिक, 30 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे ग्राम इरपानार निवासी लक्ष्मण मेटामी, अपने साले सोमारु वड्डे के घर आग तापने गया हुआ था. उस दौरान दौरान उसकी पत्नी शैली बाई मेटामी घर में अकेली थी.

    घर में घुसकर हत्याकांड को दिया अंजाम

    आरोप है कि मृतक महिला जब घर में अकेली थी, तब मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने साथियों के साथ जबरन मृतका के घर में घुस गया. आरोपी ने महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया. डंडे और फरसे के बेंट से उसपर घातक वार किए गए, जिससे महिला अचेत होकर गिर पड़ी.

    घटनास्थल पर हो गई महिला की मौत

    गंभीर चोटों और ज्यादा खून बह जाने की वजह से महिला शैली बाई मेटामी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने थाना सोनपुर पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या की वजह अंधविश्वास और टोनही का शक था.

    अपराध दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध क्रमांक 12/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है. सोनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे को बुधवार देर रात हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर आदिवासी अंचलों में फैले अंधविश्वास की भयावह तस्वीर सामने रख दी है. इस हत्याकांड के बाद लोग दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

    Post Views: 220
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news murder Narayanpur Police Raipur Sajis Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    June 7, 2026

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म

    By DabangJune 7, 20260

    महासमुंद:- जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के एक नए और शातिर तरीके का पर्दाफाश…

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.