बिलासपुर :- जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की निवासी यह महिला बालोद से दल्लीराजहरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर तत्काल डायल 112 की मदद से पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

