रायपुर/कवर्धा : सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 19 लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। जब एक साथ 19 चिता जली तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान खुद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद थे। वह अंतिम संस्कार तक श्मशान घाट पर मौजूद रहे। आपको बता दे कि कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में हुए सेमहरा गांव के 19 लोगों मौत हो गयी थी। मृतकों के अंतिम संस्कार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। ग़ौरतलब है कि अनियंत्रित होकर गड्डे में पलटे पिकअप वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु हुई थी। घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

