छत्तीसगढ़:- बस्तर इलाका अपनी मनमोहक प्राकृतिक धरोहर के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन यहां रहने वाले आदिवासी समुदायों की अनोखी परंपराएं भी लोगों को अचंभे में डाल देती हैं। बस्तर में बड़ी संख्या में जनजातियां निवास करती हैं, जिनके अपने अलग और बेहद दिलचस्प रीति-रिवाज हैं।
हम आपको बस्तर के माड़िया और मुरिया जनजाति की एक ऐसी ही अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस परंपरा को ‘घोटुल प्रथा’ कहा जाता है, जिसमें लड़के-लड़कियां शादी से पहले एक साथ रहते हैं। आइए जानते हैं क्या है यह प्रथा और कैसे चुनी जाती है इसमें जीवन की राह।

