दुर्ग :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है।इसी दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का पुतला जलाने की कोशिश की, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी बल तैनात किया था।
प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाने पहुंचे, तब आग की चपेट में आकर दो पुलिसकर्मी झुलस गए।मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और घायल जवानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है।प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

