सरगुजा:- मेण्ड्रा नदी में नहाने के दौरान मामा और भांजी की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय सिम्मी सोनी अपने परिवार के साथ मामा के घर घूमने आई थी और परिवार के सभी सदस्य मेण्ड्रा नदी में नहाने गए थे।
नहाते समय सिम्मी अचानक डूबने लगी तो 45 वर्षीय विनीत सोनी उसे बचाने के लिए नदी में कूदा, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही गहरे पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला।

