बलौदाबाजार :- जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा नेशनल हाईवे 130-B पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास हुआ। वाहन में बच्चों और महिलाओं समेत कुल 25 श्रद्धालु सवार थे, जो गिरौधपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।
स्टेयरिंग फेल होने से हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका। मोड़ के पास वाहन होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।दुर्घटना में वाहन में सवार श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल सीएचसी कसडोल पहुंचाया गया।
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
सीएचसी कसडोल में चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल हादसे में किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव की कार्रवाई की गई।

