रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर जारी आदेश में उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग के आदेश अनुसार सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।




