Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    May 31, 2026

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    May 31, 2026

    CG : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले में फेंका

    May 31, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम
    Mahasamund

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    DabangBy DabangMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद:- रफ्तार के कहर ने एक बार फिर एक शख्स की जान ले ली. रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच सिपाही की बाइक ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना भयानक था कि सिपाही की बाइक ट्रक के नीचे फंस गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. लोग जबतक कुछ समझ पाते तबतक सिपाही ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसा नेशनल हाइवे नंबर 53 पर हुआ.

    जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

    मृतक सिपाही की पहचान दयासागर भोई के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार पद पर पदस्थ था और वर्तमान में थाना बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे रहा था. बताया जा रहा है कि मृतक किसी कार्य से बल्दिडिह की ओर से सांकरा की ओर जा रहा था, इसी दौरान बल्दीडीह के पास उसकी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिपाही को संभलने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

    थाना बागबाहरा में थी ड्यूटी

    सांकरा थाने के थानेदार उत्तम तिवारी ने बताया की हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पिथौरा भेजा. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

    Post Views: 120
    Accident Bada hadsa Big accident Big Road Accident breaking news Cg news chhattisgarh Dardnak hadsa Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Mahasamund Mahasamund news Police Police Vibhag Raipur Road accident Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    May 31, 2026

    CG : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले में फेंका

    May 31, 2026

    CG: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेंगे शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें क्या है कारण

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    जुर्म

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    By DabangMay 31, 20260

    केरल :- एक छोटा सा मासूम बच्चा, जिसने अभी तक दुनिया को ठीक से देखा…

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    May 31, 2026

    CG : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले में फेंका

    May 31, 2026

    CG: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेंगे शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें क्या है कारण

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.