कांकेर :- उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों से अपनी जान दे दी. छात्रा का शव विद्यालय के कमरे में मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद भानुप्रतापपुर एसडीएम अनिकेत फडतरे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी दुर्गूकोंदल कन्या आवासीय विद्यालय पर पहुंचे.छात्रा के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम की जांच का इंतजार किया जा रहा है, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्यों का परीक्षण किया जा सके.
फॉरेंसिक जांच के बाद सामने आएंगे तथ्य
छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.फॉरेंसिक जांच और पुलिस विवेचना के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

