एमसीबी:- छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने जिले की पुलिसिंग को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने और अफसर व कर्मचारियों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल सामने आया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले के तीन थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक झगराखाड़, चिरमिरी और जनकपुर के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है।

आदेश के तहत निरीक्षक राकेश कुमार साहू, जो अब फिलहाल रक्षित केंद्र में पदस्थ थे, उन्हें झगराखाड़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह झगराखाड़ के टीआई वासुदेव परगनिया को चिरमिरी, जबकि चिरमिरी के थाना इंचार्ज एसआई विजय सिंह को जनकपुर थाने की कमान सौंपी गई है। इस आदेश में एसपी कार्यालय ने सभी प्रभावित अफसरों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर आमद देते हुए पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।

