कोरबा:- कोरबा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नया मोबाइल फोन दिलाने की जिद पूरी नहीं हुई तो एक मासूम बच्ची नाराज होकर सीधे पेड़ पर चढ़ गई। परिवार वाले उसे मनाते रहे, ग्रामीण भी जुट गए, लेकिन बच्ची अपनी मांग पर अड़ी रही।काफी देर तक चले इस ड्रामे से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों को डर था कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। आखिरकार पुलिस को सूचना दी गई और टीम मौके पर पहुंची।
यहां पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई, बल्कि बेहद संवेदनशील तरीका अपनाया। एक पुलिसकर्मी ने बच्ची से दोस्ताना अंदाज में बातचीत शुरू की। प्यार से समझाया, भरोसा दिलाया और धैर्य के साथ उसे नीचे उतरने के लिए राजी कर लिया।पुलिस की समझदारी से बच्ची सुरक्षित नीचे उतर आई, जिसके बाद परिवार और गांव वालों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्दबाजी या दबाव बनाया जाता तो मामला बिगड़ सकता था।

