Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: नवा रायपुर में सुरक्षा चाक-चौबंद, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता
    Raipur

    CG: नवा रायपुर में सुरक्षा चाक-चौबंद, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता

    DabangBy DabangOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव 2025 में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा और यातायात की अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं। नवा रायपुर और एयरपोर्ट मार्ग को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में लिया गया है।

    करीब 2000 पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री के रूट और कार्यक्रम स्थलों को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ने अपने सुरक्षा कवच में ले लिया है।

    एयरपोर्ट से नवा रायपुर तक वन-वे ट्रैफिक सिस्टम

    प्रधानमंत्री मोदी के एयरपोर्ट से नवा रायपुर तक जाने वाले मार्ग को वन-वे घोषित कर दिया गया है। आम लोगों की गाड़ियों की आवाजाही इस रूट पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

    इसके तहत एयरपोर्ट से लेकर नवा रायपुर के बीच की सड़क पर बेरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। आम जनता के लिए वैकल्पिक छह रूट तय किए गए हैं, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

    जनता के लिए 6 रूट और QR कोड सिस्टम

    छत्तीसगढ़ पुलिस ने अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए 6 स्पेशल रूट निर्धारित किए हैं। हर रूट के लिए एक QR कोड जारी किया गया है।

    लोग इन QR कोड को स्कैन कर अपने मोबाइल पर कार्यक्रम स्थल तक का नक्शा और दिशा देख सकेंगे। यह व्यवस्था Google Maps और GPS आधारित है, ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से नवा रायपुर पहुंच सके।

    6 प्रमुख रूट इस प्रकार हैं:

    रूट 1: बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली से आने वालों के लिए- रिंग रोड-3, सेरीखेड़ी, कयाबांधा अंडरब्रिज होते हुए पार्किंग पी-15 तक।

    रूट 2: आरंग, खरोरा, महासमुंद दिशा से आने वालों के लिए- नवागांव रेलवे क्रॉसिंग, सत्यसाई अस्पताल चौक से पी-15 पार्किंग।

    रूट 3: अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग से आने वाली बसें- ट्रिपल आईटी, मुक्तांगन तिराहा होकर पार्किंग पी-12, पी-13, पी-14 तक।

    रूट 4: कार/बाइक से आने वाले- अभनपुर, निमोरा प्रशासनिक अकादमी, मिंटू स्कूल से पार्किंग पी-11 तक।

    रूट 5: दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव दिशा- माना बस्ती, तूता होकर पार्किंग पी-8, पी-9, पी-10 तक।

    रूट 6: गोबरा नवापारा, राजिम, गरियाबंद दिशा- जंगल सफारी, ट्रिपल आईटी होकर पार्किंग पी-12, पी-13, पी-14 तक।

    लोगों के लिए 100 ई-रिक्शे और बसें

    राज्योत्सव में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने 16 स्थानों पर पार्किंग एरिया बनाए हैं। ये स्थल मुख्य मैदान से करीब 1-1.5 किलोमीटर दूरी पर हैं। पार्किंग से 100 ई-रिक्शे और बसें आगंतुकों को निशुल्क कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने का काम करेंगी।

    SPG और राज्य पुलिस का संयोजन

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए SPG और छत्तीसगढ़ पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। एसपीजी की टीम ने पहले ही रायपुर पहुंचकर पांचों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया है।

    सुरक्षा की निगरानी के लिए..

    एडीजी दीपांशु काबरा को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।

    एयरपोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी डीआईजी सुजीत कुमार को दी गई है।

    सत्य साईं अस्पताल में डीआईजी अमित कांबले,

    विधानसभा में आईजी अजय यादव,

    ट्राइबल म्यूजियम में आईजी अंकित गर्ग,

    राज्योत्सव मैदान में आईजी डॉ. संजीव शुक्ला,

    ट्रैफिक व्यवस्था में आईजी ओपी पाल प्रभारी होंगे।

    अस्थायी PMO की स्थापना और मॉनिटरिंग

    नवा रायपुर के मुख्य समारोह स्थल पर एक अस्थायी प्रधानमंत्री कार्यालय स्थापित किया गया है। यहीं से प्रधानमंत्री अपने सभी कार्यक्रमों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग करेंगे और लंच भी यहीं करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। बीजेपी संगठन ने भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी ली है।

    1 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री

    1 नवंबर को रायपुर शहर और नवा रायपुर मार्ग पर भारी वाहनों और बसों की नो-एंट्री लागू रहेगी। एयरपोर्ट का मुख्य द्वार भी बंद रहेगा, यात्रियों को पुराने टर्मिनल से प्रवेश दिया जाएगा।

    Post Views: 260
    Balod breaking news Cg news chhattisgarh Dhamtari Durg Gariyaband Hindi Khabar Hindi News Khairagadh Latest Khabar Latest news Navapara Pm modo Police QR code Raipur Rajnandgav Root Signal Today big news Today breaking news Today khabar Today news Traffic way दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    By DabangMay 18, 20260

    बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के कोनी क्षेत्र स्थित अटल आवास में कथित तौर पर…

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.