Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की हत्या, सहकर्मी ने मारी गोली, ये हैं पूरा मामला
    Raigarh

    CG: आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की हत्या, सहकर्मी ने मारी गोली, ये हैं पूरा मामला

    DabangBy DabangDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक हेड कांस्टेबल की उनके ही एक सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद आरपीएफ चौकी में हड़कंप मच गया है. आरपीएफ के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर एसएन हसन ने घटना की पुष्टि की है.

    दूसरे हेड कॉन्सटेबल ने 4 राउंड चलाई गोली

    मृतक प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा बीती रात 10 बजे किरोड़ीमल रेलवे लाइन की ड्यूटी पर गए थे. ड्यूटी से सुबह करीब 4 बजे वे वापस RPF थाने लौटे. थाने में पहले से ही प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर मौजूद थे. इसके कुछ ही देर बात गोली की आवाज सुनाई दी. कुमार सिंह लदेर ने अपनी सर्विस 9 एमएम पिस्टल से पीके मिश्रा के सिर और कंधे के आसपास चार राउंड फायरिंग कर दी.गोलियां लगते ही पीके मिश्रा मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद अन्य जवान दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

    आरोपी हेड कॉन्सटेबल गिरफ्तार

    थाना प्रभारी (एसएचओ) कुलदीप कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी पिस्टल जब्त कर ली है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी रेलवे थाने पहुंच गए हैं. उनका रो रोकर बुरा हाल है.

    Post Views: 265
    Apradh Apradhi Arrested breaking news CG CG Big News CG BREAKING NEWS Cg news chhattisgarh Crime Crime news Giraftar Hatya Headconstable Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news murder Police Raigadh Raipur RPF Sajis Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    जुर्म

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    By DabangMay 22, 20260

    बिहार:- मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक…

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026

    त्विषा शर्मा केस में दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नहीं हो पाया समर्थ सिंह का सरेंडर, अब पुलिस भोपाल कोर्ट में करेगी पेश

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.