रायपुर : गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों पर बढ़ते यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया हैं। सवारियों को रहत देने रेलवे विभाग ने चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने का फैसला लिया है। सभी गाड़िया लम्बी दूरी की हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं की इससे बढ़ते वोटिंग लिस्ट से भी विभाग को निजात मिलेगी।
सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़े अतिरिक्त कोच
रेलवे ने यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरक्त एसी-थ्री कोच की सुविधा अस्थायी रूप से बढ़ाई है। 18425/18426 पुरी-दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस में एक से 26 जून तथा दुर्ग से दो जून से 30 जून तक उपलब्ध रहेगी। 20471/20472 बीकानेर-पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस में बीकानेर से चार जून से 29 जून तथा पुरी से सात जून से 30 जून, 18518/18517 विशाखापटनम-कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस में विशाखापटनम से 31 मई से 11 जून तक तथा कोरबा से एक जून से 12 जून, 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर एक्सप्रेस में इंदौर से 30 मई को तथा पुरी से एक जून को, 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में उदयपुर से तीन जून से 24 जून तथा शालीमार से चार जून से 25 जून, 20861/20862 पुरी-अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस में पुरी से सात जून को तथा अहमदाबाद से नौ जून को, 22827/22828 सूरत-पुरी-सूरत एक्सप्रेस में पुरी से चार जून को तथा सूरत से छह जून को सुविधा उपलब्ध रहेगी।
