Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026

    CG: जिले मे बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

    June 7, 2026

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: तीन कोल कारोबारियों के 11 ठिकानों पर छापेमारी, ₹10 करोड़ सरेंडर
    Bilaspur

    CG: तीन कोल कारोबारियों के 11 ठिकानों पर छापेमारी, ₹10 करोड़ सरेंडर

    DabangBy DabangDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राज्य जीएसटी की टीम ने तीन बड़े कोल कारोबारियों के 11 ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई महावीर कोल वाशरी, फिल कोल, और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन नामक तीन प्रमुख कोयला कंपनियों के खिलाफ की गई है। स्टेट जीएसटी के सचिव मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर की टीम ने इन कारोबारियों के ऑफिस, घर, प्लांट और वाशरी सहित कुल 11 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की।

    महावीर कोल वाशरी ने किए ₹10 करोड़ सरेंडर

    जीएसटी टीम ने 12 दिसंबर की सुबह से देर रात तक तीनों कारोबारियों के लेन-देन और आय के सभी रिकॉर्ड खंगाले। शुरुआती जांच के बाद, महावीर कोल वाशरी ने ₹10 करोड़ रुपए सरेंडर किए हैं। उल्लेखनीय है कि महावीर कोल वाशरी, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के परिवार से जुड़ी हुई है। अन्य दो कारोबारियों—फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन—के यहां जांच शनिवार (13 दिसंबर) को भी जारी है और रायपुर के अधिकारी लगातार शहर में डटे हुए हैं।

    इनपुट टैक्स और कोल मिक्सिंग में हेराफेरी

    अफसरों की शुरुआती जांच में कोयला मिक्सिंग और अन्य व्यापारिक गतिविधियों में इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की हेराफेरी के मामले सामने आए हैं। यह आरोप है कि कारोबारी अपने टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे। अधिकारियों का मानना है कि टैक्स चोरी का यह मामला करोड़ों में हो सकता है। जीएसटी अधिकारियों की टीम शुक्रवार को देर रात तक व्यापार विहार और लिंक रोड स्थित ऑफिस समेत वाशरी और प्लांट में जांच करती रही।

    निगरानी में थे बड़े कारोबारी

    जांच करने पहुंचे अधिकारी फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि, जानकारी मिली है कि शहर के ये तीनों बड़े कोल कारोबारी लंबे समय से जीएसटी की सीधी निगरानी में थे। इनका कारोबार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ा है। कारोबार से होने वाली आय की तुलना में इनका टैक्स कम मिल रहा था, जिसके बाद रायपुर की टीम ने सीधे इनके ठिकानों पर छापेमारी की।

    अधिकारियों ने कोयले में मिक्सिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तत्वों की खरीदी-बिक्री से संबंधित सभी जानकारी कारोबारियों से ली है, लेकिन इनकी मात्रा का मिलान अभी तक नहीं हो सका है। मात्रा का मिलान होने के बाद टैक्स चोरी के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। तीनों कारोबारियों के सभी ठिकानों पर अलग-अलग टीमें नए तथ्यों की तलाश कर रही हैं।

    Post Views: 300
    breaking news CG Cg news Chhapa Chhapemari chhattisgarh GST raid Hindi Khabar Hindi News Kol karobari Kol vyapari Latest Khabar Latest news Raid Raipur Today big news Today breaking news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026

    CG: जिले मे बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

    June 7, 2026

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    By DabangJune 7, 20260

    उत्तर प्रदेश:- बस्ती जिले में बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने…

    CG: जिले मे बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

    June 7, 2026

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026

    आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीछ गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.