Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: झीरम हमले पर अपनों को कटघरे में खड़ा करना पड़ा भारीभूपेश कवासी के नार्को टेस्ट की मांग पर कांग्रेस ने प्रवक्ता को हटाया
    Raipur

    CG: झीरम हमले पर अपनों को कटघरे में खड़ा करना पड़ा भारीभूपेश कवासी के नार्को टेस्ट की मांग पर कांग्रेस ने प्रवक्ता को हटाया

    DabangBy DabangJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर दिया गया एक बयान अब कांग्रेस के भीतर सियासी भूचाल बन गया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने ही वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटा दिया है. विकास तिवारी ने झीरम घाटी न्यायिक जांच आयोग को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नार्को टेस्ट की मांग की थी.

    पार्टी के लेटर से खुली पूरी कहानी

    कांग्रेस प्रदेश कमेटी की ओर से जारी आधिकारिक लेटर/नोटिस में साफ लिखा गया है कि विकास तिवारी द्वारा झीरम जांच आयोग को लिखा गया पत्र पार्टी की आधिकारिक लाइन के विपरीत है. लेटर में यह भी उल्लेख है कि यह घटना बीजेपी सरकार के कार्यकाल की है और इसकी जिम्मेदारी भाजपा पर है, ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जांच के दायरे में लाना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है.

    प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कार्रवाई

    पार्टी लेटर में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ प्रवक्ता पद से पदमुक्त किया जा रहा है. संगठन का मानना है कि प्रवक्ता का बयान पार्टी की अधिकृत सोच का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ.

    मलकीत सिंह गैंदू ने भेजा कारण बताओ नोटिस

    कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया. इस पत्र में कहा गया है “आपने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं का नाम जोड़ते हुए नार्को टेस्ट की मांग की जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा. इसी आधार पर तिवारी से 3 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है.

    जेपी नड्डा के बयान के बाद लिखा गया था पत्र

    दरअसल, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान के बाद विकास तिवारी ने झीरम घाटी मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को पत्र लिखकर बीजेपी नेताओं के साथ-साथ भूपेश बघेल और कवासी लखमा के नार्को टेस्ट की मांग की थी.

    पार्टी के भीतर भड़का असंतोष

    इस पत्र के सार्वजनिक होते ही कांग्रेस के भीतर नाराज़गी फैल गई. कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे पार्टी को कमजोर करने वाला कदम बताया और तिवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग उठी.

    Post Views: 235
    breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Congress Congress party Hindi Khabar Hindi News Jhiram ghati Jhiram hamla Kawasi lakhma Latest Khabar Latest news Narco test Raipur Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    By DabangJune 5, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हादसे का वार रहा. एक तरफ बिलासपुर जिले में…

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026

    इंसान ही नहीं आपके घर का पालतू तोता भी करता है हस्तमैथुन, वैज्ञानिकों ने गहन शोध के बाद किया सनसनीखेज खुलासा

    June 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.